Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इंतजार खत्म! हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच बस शुरू होने ही वाली है मेट्रो सेवा, ट्रायल रन 2 दिन बाद

इंतजार खत्म! हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच बस शुरू होने ही वाली है मेट्रो सेवा, ट्रायल रन 2 दिन बाद

इंतजार की घड़ियां अब होने वाली हैं पूरी। बस शुरू होने को है हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच मेट्रो सेवा। अब आप सोच रहे होंगे कि मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा पिछले लंबे समय से किया जा रहा है लेकिन कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन पर बऊ बाजार इलाके में यात्री सेवा शुरू होने का नाम ही नहीं ले रही है। लेकिन यकिन मानिए, इस बार आपको धोखा नहीं मिलने वाला है।

बस कुछ समय के इंतजार के बाद ही अब आप हावड़ा मैदान से वाया सियालदह, सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक का सफर मेट्रो से पूरा कर सकेंगे। हम इस बात को इतने भरोसे के साथ इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसी सप्ताह से शुरू हो सकती है ग्रीन लाइन मेट्रो के बऊ बाजार वाले हिस्से का ट्रायल रन।

howrah-sealdah metro

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा तो 21 जनवरी की देर रात को सॉल्टलेक सेक्टर 5 से महाकरण के बीच मेट्रो का ट्रायल रन किया जा सकता है। बताया जाता है कि 21 जनवरी की रात को 11 बजे से इस रूट पर ट्रायल रन शुरू किया जा सकता है जो सुबह 4 बजे तक लगातार कई चरणों में होगा। सोमवार (20 जनवरी) को इस बारे में अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

बता दें, बऊ बाजार, जहां मेट्रो का सुरंग बनाने के दौरान न सिर्फ भुरभुरी मिट्टी होने की वजह से भूमि के बार-बार धंस जाने की समस्या की वजह से पूरे इलाके के 70 से ज्यादा घरों में दरार आने, सुरंग में बार-बार पानी भरने और मेट्रो का सुरंग बनाते समय टनल बोरिंग मशीन (TBM) के फंस जाने की समस्या पैदा हुई थी।

बऊ बाजार से पूर्व की ओर वाले सुरंग में मेट्रो का ट्रायल तो कई बार किया जा चुका था लेकिन सेक्टर 5 से हावड़ा की ओर वाले सुरंग यानी पश्चिम दिशा वाले सुरंग में काम चल रहा था। बताया जाता है कि पिछले साल दिसंबर में इस रूट पर तीसरी लाइन में बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया गया था। उसके बाद कई बार ट्रॉली रन किया गया। अब 21 जनवरी की देर रात इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल रन की सफलता के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) से सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट मिलते ही एस्प्लेनेड से सियालदह के बीच मेट्रो सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।

kolkata metro howrah to saltlake sector 5 via sealdah

इस मेट्रो सेवा के शुरू होती ही हावड़ा मैदान से वाया एस्प्लेनेड, सियालदह होकर यात्री सीधे सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक का सफर मेट्रो से बड़ी ही आसानी से पूरा कर सकेंगे। बताया जाता है कि हावड़ा से सियालदह तक मेट्रो से आने-जाने में लगेगा मात्र 11 मिनट।

बता दें, वर्तमान में कोलकाता मेट्रो के ग्रीन लाइन पर हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सिलायदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच मेट्रो का संचालन 2 फेज में किया जा रहा है। बऊ बाजार वाले हिस्से में मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड और सियालदह-सॉल्टलेक सेक्टर 5 वाला मेट्रो लाइन जुड़ जाएगा।

बंद रहेगी हावड़ा मेट्रो लाइन

ग्रीन लाइन मेट्रो को पूरी तरह से खोलने से पहले बऊ बाजार वाले हिस्से में सिग्नलिंग का काम किया जाएगा, जिसके लिए ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को लगभग 45 दिनों तक लगातार बंद रखने के बारे में KMRCL ने फैसला लिया है। बताया जाता है 8 फरवरी से 24 मार्च तक KMRCL ने मेट्रो सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया है। इन दिनों के दौरान कुछ दिन पूरे रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाना और आधिकारिक रूप से घोषणा करना बाकी है।

More News

    Read more about: howrah metro kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+