Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल और दूसरा रनवे, कब तक बनकर होगा तैयार?

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल और दूसरा रनवे, कब तक बनकर होगा तैयार?

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे साल 2008 में यात्री सेवाओं के लिए खोला गया था। उस समय इस एयरपोर्ट को लगभग 12 मिलियन यात्री हैंडल करने के आधार पर तैयार किया गया था। लेकिन आज के समय में यह एयरपोर्ट वार्षिक रूप से 3 गुना से भी अधिक यात्री हैंडल करते हैं।

भविष्य में हैदराबाद एयरपोर्ट से होकर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से हो रहे विस्तार को ध्यान में रखते हुए अब एक नया टर्मिनल बनाने के बारे में विचार किया जा रहा है। जी हां, हैदराबाद एयरपोर्ट, जिसका वर्तमान समय में संचालन सिर्फ एक ही टर्मिनल में किया जा रहा है, वहां अब दूसरा टर्मिनल बनाने की संभावनाओं को लेकर सोच-विचार किया जा रहा है।

hyderabad airport new terminal

हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन GMR ग्रुप द्वारा किया जाता है। English Matrubhumi की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में हैदराबाद एयरपोर्ट से होकर सिर्फ साल 2024 में 30 मिलियन यात्री अपने-अपने गंतव्यों के लिए उड़ान भरी या यहां लैंड हुए।

financial express रिपोर्ट में GMR एयरपोर्ट के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ इनोवेशन ऑफिसर एजीके किशोर ने भरोसा जताते हुए कहा है कि साल 2030 तक यात्रियों की संख्या वार्षिक 45 मिलियन पर पहुंच जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार एयरपोर्ट की यात्री संख्या 100 मिलियन पर भी पहुंच जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि साल 2030 तक हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 45 मिलियन पर पहुंच जाएगी। हालांकि यह सिर्फ एक अंदाजा है, लेकिन होने को कुछ भी हो सकता है। इन अंदाजों को लेकर हमें भी सक्रिय होने की जरूरत है।

इसलिए हमने उसके आधार पर ही योजनाएं बनाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि एयरपोर्ट की क्षमता में विस्तार किया जा सकें। किशोर ने कहा कि वर्तमान में हैदराबाद एयरपोर्ट से हर घंटे लगभग 43 फ्लाइट आते और जाते हैं। अगले 3 से 4 सालों में हर घंटे हैदराबाद एयरपोर्ट से होकर लगभग 55 विमान आवाजाही करेंगे।

हालांकि हैदराबाद एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल कब तक बनकर तैयार हो जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि साल 2030 तक हैदराबाद एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बनाने के मामले में काफी काम आगे बढ़ जाएगा क्योंकि उसके बाद पुराने टर्मिनल से यात्रियों की बड़ी संख्या को हैंडल करना एयरपोर्ट प्रशासन के लिए मुश्किल भरा काम हो जाएगा।

More News

    Read more about: hyderabad airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+