Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में कहां-कहां बरसेंगे होली के रंग और होगी धमाकेदार पार्टी, जल्दी कर लें बुकिंग

हैदराबाद में कहां-कहां बरसेंगे होली के रंग और होगी धमाकेदार पार्टी, जल्दी कर लें बुकिंग

होली पर घर में पार्टी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि अरेंजमेंट्स से लेकर गुलाल और रंग से गंदे हुए घर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी आप पर आ जाएगी! दोस्तों के ग्रुप में किसी के घर में जगह की कमी तो कोई कुछ और बहाने बनाकर होली की पार्टी अपने घर पर नहीं रखना चाहता है!

कोई बात नहीं...हैदराबाद में ऐसी कई जगहें हैं जहां होली पर धमाकेदार पार्टी होती हैं। इन जगहों पर आप अपने परिवार, दोस्तों, भाई-बहनों के साथ होली की शानदार पार्टी को एंजॉय कर सकते हैं वो भी बिना घर गंदा या पार्टी के बाद साफ-सफाई की टेंशन के।

holi party in hyderabad

तो फिर चलिए आपको हैदराबाद में शानदार होली पार्टी के लोकेशंस और उनकी एंट्री फीस के बारे में बताते हैं:

1. होला मोहल्ला

कब - 25 मार्च, सुबह 8 बजे से
कहां - संध्या कंवेंशन
एंट्री फीस - 249 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - हर्बल ऑर्गैनिक कलर्स, लाइव DJ, रेन डांस, सेलिब्रिटी, लाइव कैमल, फोटो बुथ, कलर बाथ टब (बच्चों के लिए), वॉटर बलून्स, कलर स्मोक, शॉट्स, फूड स्टॉल, लाइव ढोल, सरप्राइज गिफ्ट्स, मॉकटेल सेटअप, ठंडई।

2. लठमार होली

कब - 25 मार्च, सुबह 8 बजे से
कहां - क्लाउड डाइनिंग एरेना, हाईटेक सिटी, मधपुर, हैदराबाद।
एंट्री फीस - 199 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - पूल पार्टी, पूल टेबल, एलिफैंट स्प्लैश, DJ, ढोल, अनलिमिटेड बियर (नॉन एल्कॉहलिक), स्पेशल ठंडई, फोम फॉल, मड पिट, रेन डांस, टोमाटिना, बुल राइड, ऑर्गैनिक कलर, फेस पेंटिंग, बलून फाइट, कलर स्मोक, फूड स्टॉल, फोटो बुथ।

3. सेलिब्रिटी होली डे

कब - 24 मार्च, सुबह 8.30 बजे से
कहां - मैंगो फूड विलेज, संध्या कंवेंशन ग्राउंड बैक साइड, DLF हार्ट कप कॉफी, गाछीबोवली, हैदराबाद।
एंट्री फीस - 199 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - लाइव DJ, रैंप वॉक, फूड स्टॉल, बिग बॉस कंटेस्टेंट, ओपन एरेना लॉन, रेन डांस, ऑर्गैनिक कलर्स और टमैटो, सेल्फी बुथ, कलर पेपर स्प्रिंकलर, कलर स्मोक, बलून फाइट, ढोल, मिठाई मेला, पारंपरिक ठंडई, फूड स्टॉल, सेलिब्रिटी-मॉडल और इंफ्लूएंसर्स।

4. सोनिक स्प्लैश होली बैश

कब - 24 और 25 मार्च, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक।
कहां - द पार्क होटल, हैदराबाद
एंट्री फीस - 499 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - कल्चरल फ्यूजन, फूड, बेवरजेस, DJ मर्लिन, कलर्स, म्यूजिक।

best holi party locations in hyderabad

5. बलम पिचकारी

कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से।
कहां - क्लासिक गार्डन्स, सिकंदराबाद।
एंट्री फीस - 299 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - फेमस सेलिब्रिटी महक चहल, DJ अभिषेक रुपारेल, ऑर्गैनिक कलर्स, लाइव ढोल, फूड।

6. गुलाल द कलर्स ऑफ होली

कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से।
कहां - फ्लीपसाइड एडवेंचर पार्क, हैदराबाद।
एंट्री फीस - 299 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - लाइव DJ, अनलिमिटेड म्यूजिक, रेन डांस, सेलिब्रिटी, जालना बैंड, कलर स्मोकर्स, स्पेशल ठंडई, फूड स्टॉल।

7. रंग बाजार

कब - 25 मार्च, सुबह 8 बजे से।
कहां - द स्ट्रीट ड्राईव इन - मधपुर, हैदराबाद।
एंट्री फीस - 249 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - नॉन स्टॉप म्यूजिक, DJ, रेन डांस, सेल्फी बुथ, ढोल, ऑर्गैनिक कलर्स, भांग ज़ोन, फेस पेंटिंग, बलून फाइट, पेपर स्प्रिंकल, कार्निवल डेकोर, बैंड, स्पेशल ठंडई, फूड स्टॉल, 360° कैम, लाइव कैमल।

8. रंग बरसे

कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से।
कहां - जेबीएस कैंटोनमेंट पार्क, मर्रेदपल्ली, सिकंदराबाद।
एंट्री फीस - 449 रुपए से शुरू (बुक माय शो से बुक कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - DJ म्यूजिक, लाइव ढोल, सेलिब्रिटी, रेन-फोम डांस, फूड और स्पेशल ड्रिंक।

More News

    Read more about: telangana hyderabad holi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+