Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद का गोपनपल्ली 'Y' फ्लाईओवर, क्या है इसकी विशेषताएं और किन इलाकों को जोड़ेगा?

हैदराबाद का गोपनपल्ली 'Y' फ्लाईओवर, क्या है इसकी विशेषताएं और किन इलाकों को जोड़ेगा?

हैदराबाद में अगर आप कहीं भी आने-जाने के लिए खुद के वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेवनथ रेड्डी ने आधिकारिक रूप से हैदराबाद के 'Y' फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन होने के बाद संभावना जतायी जा रही है कि इलाके में ट्रैफिक के बहाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।

hyderabad y flyover

'Y' फ्लाईओवर की खासियतें

हैदराबाद का 'Y' फ्लाईओवर गोपनपल्ली से शुरू होता है। यह फ्लाईओवर कई दिशाओं में खुलता है। दो लेन के इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब 28.5 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। संभावना जतायी जा रही है कि फ्लाईओवर का उद्घाटन होने से गोपनपल्ली, तेल्लापुर और नल्लागंडला इलाकों में ट्रैफिक का बहाव काफी नियंत्रित हो सकेगा। इस फ्लाईओवर के खुल जाने से हाईटेक-सिटी और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के आईटी कॉरिडोर की तरफ जाने वाले लोगों के साथ-साथ आउटर रिंग रोड (ORR) से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

क्या है लंबाई?

हैदराबाद के 'Y' फ्लाईओवर की कुल लंबाई में इसके दो एंट्री-एग्जिट एंड भी शामिल हैं। यह फ्लाईओवर एक तरफ से ग्वोलीडोड्डी से तेल्लापुर की तरफ जाता है जो लगभग 550 मीटर लंबा है। वहीं फ्लाईओवर दूसरी ओर ग्वोलीडोड्डी से नल्लागंदला की ओर जाता है जिसकी लंबाई लगभग 430 मीटर है। इस तरह से कहा जा सकता है कि फ्लाईओवर में गोपनपल्ली जंक्शन में एक एंट्री है लेकिन नल्लागंदला और तेल्लापुर में इसके दो एक्जिट हैं।

बता दें, इस फ्लाईओवर का निर्माण पहले ही संपन्न हो चुका था और पिछले महीने ही यह उद्घाटन के लिए तैयार था। लेकिन लोकसभा चुनावों की वजह से इसके उद्घाटन को रोक देना पड़ा। आखिरकार लोकसभा चुनावों के संपन्न होने के बाद फ्लाईओवर को स्थानीय लोगों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया।

More News

    Read more about: hyderabad traffic india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+