Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में वार्षिक बोनालू उत्सव को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, प्रमुख रास्ते बंद

हैदराबाद में वार्षिक बोनालू उत्सव को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, प्रमुख रास्ते बंद

तेलंगाना की ट्रैफिक पुलिस ने आगामी बोनालू उत्सव के लिए हैदराबाद में यातायात में ट्रैफिक एडवाइजरी के साथ-साथ पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है। हैदराबाद-सिकंदराबाद में वार्षिक समारोह बोनालू उत्सव की तैयारियां की जा रही है, जो 21 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगा।

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई की आधी रात से उत्सव के खत्म होने तक हैदराबाद-सिकंदराबाद में प्रमुख सड़कें और जंक्शन को बंद कर दिया जाएगा।

bonalu festival

प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद

  • कर्बला मैदान
  • रानीगंज
  • ओल्ड रामगोपालपेट
  • पैराडाइज
  • प्लाजा
  • एसबीआई रोड
  • वाईएमसीए रोड
  • सेंट जॉन्स रोटरी
  • संगीत रोड
  • पटनी रोड
  • पार्क लेन
  • बाटा
  • घासमंडी रोड
  • बाइबिल हाउस
  • मिनिस्टर्स रोड
  • रसूलपुरा
hyderabad traffic alert

हैदराबाद रेलवे स्टेशन के लिए यात्रा सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को, खास तौर पर हैदराबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना अतिरिक्त समय के साथ बनाएं। यात्रियों को बोनालू जुलूस के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास भीड़भाड़ की आशंका के कारण चिलकलगुडा की तरफ से प्लेटफॉर्म नंबर 10 से प्रवेश करने की सलाह दी गयी है।

इसके अलावा, श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर की ओर जाने वाली सड़कें वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसमें तंबाकू बाजार, औडिया रोड और जनरल बाजार शामिल हैं। बाटा एक्स रोड से ओल्ड रामगोपालपेट तक सुभाष रोड भी बंद रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था

बोनालू उत्सव में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही पार्क करें। यात्रियों को प्रभावित क्षेत्रों से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

तेलंगाना ट्रैफिक पुलिस ने जुड़वां शहर हैदराबाद-सिकंदराबाद में बोनालू उत्सव समारोह के दौरान यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई सलाह जारी किये हैं, जिनका आम नागरिकों व यात्रियों से पालन करने का अनुरोध किया गया है।

More News

    Read more about: hyderabad traffic telangana
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+