Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हीट वेव ने बढ़ाई मुंबई की मुश्किलें, बंगाल-बिहार में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

हीट वेव ने बढ़ाई मुंबई की मुश्किलें, बंगाल-बिहार में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

अगले 3 से 5 दिनों का समय काफी मुश्किल होने वाला है। बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल, मुंबई से लेकर दिल्ली तक मौसम विभाग (Imd) ने हर राज्य और शहर में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है तो मुंबई में पारा 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार 1 मई तक गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनेगी। 2 मई के बाद से कुछ स्थानों पर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना है।

heat wave

मुंबई और उपनगरीय इलाकों के बारे में दावा किया जा रहा है कि वहां इस साल में दूसरी बार हीटवेव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। 28 अप्रैल को सांताक्रुज ऑब्जरवेटरी ने 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था और ऐसा महीने में ऐसा दूसरी बार हो रहा था। मुंबई में 27 अप्रैल को कोलाबा का सर्वाधिक तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जैसे इलाकों में हीटवेव की स्थिति उत्पन्न होने की चेतावनी जारी की थी। 30 अप्रैल को मुंबई में हीटवेव की चेतावनी तो नहीं है लेकिन उमस अधिक होने के कारण गर्मी काफी ज्यादा महसूस होने वाली है। दिन के समय तापमान बढ़ने की संभावना है।

kolkata shyam bazar

पश्चिम बंगाल में खासतौर पर दक्षिण बंगाल में अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिन के समय आद्रता 20 से 40 प्रतिशत के आसपास रहेगी। बुधवार को दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, बांकुड़ा, दोनों बर्दवान जिलों में हीटवेव का पूर्वानुमान है।

गुरुवार को बीरभूम, पश्चिम मिदनापुर और दोनों बर्दवान जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 29 अप्रैल को कोलकाता का सर्वाधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

बिहार में राजधानी पटना समेत कई जिलों में उत्तर-पछुआ हवाओं का प्रवाह लगातार जारी रहा। 25 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही गर्म हवा लोगों को लू का अहसास करवा रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान में कोई विशेष बदलाव का पूर्वानुमान जाहिर नहीं किया है।

summer hot weather

बताया जाता है कि राज्य में पहले सिर्फ अधिकतम तापमान में ही वृद्धि हो रही थी लेकिन अब न्यूनतम तापमान में भी काफी ज्यादा बढोतरी हो रही है।

दोपहर के बाद से ही सड़कों पर पूरा सन्नाटा पसर जा रहा है। सुबह 8 बजते ही सूरज के तेवर भी तल्ख हो जा रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटना, औरंगाबाद, दरभंगा, शेखपुरा, खगड़िया, सुपौल, नवादा, बांका, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, नालंदा, सिवान, अरवल और भागलपुर जिलों में लू चलने की संभावना है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More News

    Read more about: weather mumbai kolkata patna imd bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+