Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »होली पर मुंबई से बिहार और UP जाना हुआ आसान, चलेंगी कई होली-स्पेशल ट्रेन

होली पर मुंबई से बिहार और UP जाना हुआ आसान, चलेंगी कई होली-स्पेशल ट्रेन

मात्र 10 दिनों का इंतजार और...और फिर सबका फेवरेट त्योहार होली आने वाला है। अपने घर से दूर दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों का दिल इस समय घर जाने के लिए मचल उठता है। सभी ट्रेन और फ्लाइट में टिकट ढूंढने बैठ जाते हैं। लेकिन इस समय ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन सा होता है।

यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल भी होली के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। हम यहां मुंबई/पुणे व महाराष्ट्र के दूसरे स्टेशनों से बिहार, उत्तर प्रदेश और गोवा के अलग-अलग स्टेशनों तक जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन की लिस्ट बता रहे हैं।

holi special train from mumbai to bihar

1. लोकमान्य तिलक मुंबई-दानापुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (01409/01410)

यह ट्रेन 23, 25 और 30 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 12.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में, यह ट्रेन 24, 26 और 31 मार्च को दानापुर से 18.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और आरा में होगा।

2. लोकमान्य तिलक मुंबई-बनारस होली स्पेशल साप्ताहिक (01053/01054)

होली स्पेशल यह ट्रेन 13, 20 और 27 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 12.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं वापसी में, 14, 21 और 28 मार्च को यह ट्रेन बनारस से 20.30 बजे खुलेगी जो अगले दिन 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी में होगा।

3. लोकमान्य तिलक मुंबई-समस्तीपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (01043/01044)

21 और 28 मार्च को यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 12.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22 और 29 मार्च को 23.20 बजे समस्तीपुर से खुलेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में रुकेगी।


Read Also :


4. लोकमान्य तिलक मुंबई-थिविम (गोवा) साप्ताहिक एसी स्पेशल (01187/01188)

यह ट्रेन 21 और 28 मार्च को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक मुंबई से खुलेगी और अगले दिन 09.50 बजे थिविम (गोवा) पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22 और 29 को 16.35 बजे थिविम से खुलेगी और अगले दिन 03.45 बजे लोकमान्य तिलक मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सावरदा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, राजापुर, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड पर होगा।

5. लोकमान्य तिलक मुंबई-प्रयागराज साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी स्पेशल (01045/01046)

लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 19, 26 मार्च और 02 अप्रैल को यह ट्रेन 12.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 11.00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में, 20, 27 मार्च और 03 अप्रैल को यह ट्रेन 18.50 बजे प्रयागराज से खुलकर अगले दिन 16.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर में रुकेगी।

6. पुणे-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (01037/01038)

यह ट्रेन 20 और 27 मार्च को पुणे से 06.35 बजे खुलेगी और अगले दिन 07.10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 21 और 28 मार्च को यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 08.50 बजे खुलेगी और अगले दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर , बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और उरई में होगा।

holi special train for uttar pradesh from mumbai

7. पुणे-दानापुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (01105/01106)

यह ट्रेन 17 और 24 मार्च को पुणे से 16.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 22.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, 18 और 25 मार्च को 23.30 बजे दानापुर से खुलेगी और तीसरे दिन 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर (केवल 01106 के लिए), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर और आरा में रुकेगी।

8. सीएसएमटी मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (01103/01104)

21 और 28 मार्च को सीएसएमटी मुंबई से यह ट्रेन 22.35 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 09.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में, 23 और 30 को 15.30 बजे गोरखपुर से यह ट्रेन खुलेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती में रुकेगी।

9. लोकमान्य तिलक मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (01123/01124)

यह ट्रेन 22 और 29 मार्च को लोकमान्य तिलक मुंबई से 12.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 18.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में, 23 और 30 मार्च को गोरखपुर से 21.15 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 07.25 बजे लोकमान्य तिलक मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+