Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »G20 Summit : Indigo, Vistara और कई Airlines कंपनियां दे रही हैं यात्रियों को रिफंड की सुविधा

G20 Summit : Indigo, Vistara और कई Airlines कंपनियां दे रही हैं यात्रियों को रिफंड की सुविधा

राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दुनिया भर के तमाम राजनेताओं की आवाजाही दिल्ली से होने वाली है। जिस कारण दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से होकर 8 से 11 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले आम यात्रियों को थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसका असर विदेश आने-जाने वाली विमानों के साथ-साथ घरेलु उड़ानों पर भी पड़ने वाली है।

indigo patna

घरेलु विमानों को रद्द किया जा सकता है अथवा उनको लैंड करने या उड़ान भरने में देर हो सकती है। इस वजह से 8 से 11 सितंबर के बीच जो यात्री अपना टिकट रद्द करवाना चाहते हैं, उनको विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां रिफंड की सुविधा दे रही है।

सबसे ज्यादा कब पड़ेगा असर

मिली जानकारी के अनुसार आम उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर शुक्रवार और रविवार को पड़ेगा। जब विभिन्न देशों के राजनेता दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और रविवार को अपने-अपने देशों के लिए प्रस्थान करेंगे। विदेशों से आने वाले प्रत्येक मेहमान को VVIP ट्रीटमेंट दिया जाएगा। इन राजनेताओं व राष्ट्राध्यक्षों की विमानों को प्राथमिकता के साथ लैंड व उड़ान भरने की सुविधा दी जाएगी। आम नागरिकों के विमानों से इनके विमानों की दूरी को लगभग 2000 समुद्री मील रखी जाएगी।

airport board

बताया जाता है कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के हैंगर में भी इनके विमानों की पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन 3 दिनों (8 से 10 सितंबर) के दौरान विभिन्न एयरलाइंस की तरफ से करीब 80 उड़ान भरने वाली और 80 लैंड करने वाली विमानों को रद्द करने का आवेदन आ चुका है।

एयरलाइंस दे रही है रिफंड की सुविधा

8 से 10 सितंबर के दौरान जिन यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी या जो यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले थे, उन्हें विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां रिफंड की सुविधा प्रदान कर रही है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "8 से 11 सितंबर तक दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन हो रहा है। इसलिए दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को टिकट Reschedule या लागू शुल्क की एकमुश्त छूट की सुविधा प्रदान की जा रही है।" किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यात्रियों से कस्टमर केयर नंबर 0124-6173838 या 0124-4973838 पर संपर्क करने की सलाह दी गयी है। यह सुविधा एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट और एयरइंडिया भी प्रदान कर रही है।

air india

एयर इंडिया (Air India) ने ट्विटर पर लिखा है, "7 से 11 सितंबर के बीच दिल्ली से होकर यात्रा करने वाले यात्री, जिनके पास कन्फर्म टिकट है, वे अगर अपनी यात्रा की Date बदलना चाहते हैं या रद्द करवाना चाहते हैं तो उन्हें लागू शुल्क की एकमुश्त छूट या Reschedule की सुविधा प्रदान की जा रही है। Reschedule करने पर अगर किराए में कोई अंतर होता है, तो सिर्फ वहीं देना पड़ेगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर कस्टमर केयर नंबर +91 124-2641407/+91 20-26231407 पर यात्री संपर्क कर सकते हैं।"

स्पाइसजेट (Spicejet) भी यात्रियों को यह सुविधा प्रदान कर रहा है। ट्विटर पर स्पाइसजेट ने लिखा है, "8 से 11 सितंबर के बीच दिल्ली से होकर यात्रा करने वाले यात्री अगर चाहे तो अपना टिकट बदलना या Reschedule करना चाहे तो उन्हें लागू शुल्क पर एकमुश्त छुट की सुविधा प्रदान की जाएगी। Reschedule करने पर सिर्फ टिकट के किराए में अंतर ही देना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर +91-124-4983410 या +91-124-7101600 पर यात्री संपर्क कर सकते हैं।"

विस्तारा (Vistara) भी 8 से 11 सितंबर के बीच दिल्ली से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को यहीं सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही विस्तारा ने यात्रा से पहले प्रत्येक यात्री को विस्तारा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार अपनी फ्लाइट से संबंधित डिटेल्स को जांच लेने की सलाह भी दी है, कि कहीं उनका फ्लाइट रद्द या रिशेड्यूल तो नहीं हो गया है।

More News

    Read more about: delhi airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+