Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC: नए साल 2023 में करिए गुवाहाटी की सैर, जानिए टूर पैकेज से संबंधित पूरी जानकारी

IRCTC: नए साल 2023 में करिए गुवाहाटी की सैर, जानिए टूर पैकेज से संबंधित पूरी जानकारी

सिलघाट (Silghat) भारत के असम राज्य के नगांव जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ है। सिलघाट एक बंदरगाह वाला क्षेत्र है, जो छोटा होने के साथ ही खूबसूरत भी है। यहां पर एक 18वीं शाताब्दी का बना हातिमुरा मंदिर व देवी महर्षिमर्दिनी मंदिर है। इसके अलावा यहां ऐतिहासिक चीजें भी देखने को मिल जाएंगी। यहां से गुवाहाटी की दूरी 175 किमी. है। जरा सोचिए कि अगर ये दूरी किसी शानदार क्रुज पर पूरी की जाए तो कितना मजा आएगा। ये एक सपना सा लगता है न, लेकिन अब ये सपना, सपना नहीं रहने वाला है।

दरअसल, आईआरसीटीसी ने एक 3 दिवसीय टूर पैकेज निकाला है, जिसके अंतर्गत यात्रियों को क्रुज के जरिए गुवाहाटी की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज की बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। यह पैकेज 6 जनवरी, 3 फरवरी, 17 मार्च व 31 मार्च से शुरू होगी। इस पैकेज का नाम है- एमवी महाबाहु डाउनस्ट्रीम क्रूज पैकेज (MV Mahabaahu Downstream Cruise Package)...।

guwahati

'एमवी महाबाहु डाउनस्ट्रीम क्रूज पैकेज' का रूट मैप

पहला दिन (24-03-2023) -

इसके लिए पहले गुवाहाटी जा सकते हैं या फिर अगर आस-पास में ही रहते हैं तो आप यहां से 4 घंटे की ड्राइव कर सिलघाट पहुंच सकते हैं। इस दौरान आप हरी-भरी वादियों व सुंदर नजारों का दीदार भी कर सकते हैं। फिर सिलघाट पहुंचने के बाद आपको क्रुज के केबिन में ले जाया जाएगा और आपको लंच कराया जाएगा। फिर सभी को एमवी महाबाहू बंगला गांव ले जाया जाएगा। जहां शाम में आप ताजी तली हुई मछली व स्नैक्स (असमिया आदिवासी शैली में पका हुआ व्यंजन) का स्वाद चख सकेंगे। इसके साथ ही अहोमिया संगीत और अहोमिया डांस मूव्स के असमिया डिनर भी कर सकेंगे। फिर रात्रि में क्रुज में ही आराम कर सकेंगे।

दूसरा दिन (25-03-2023) -

अगर आप चाहे तो दूसरे दिन की सुबह की शुरुआत योग के एक सत्र के साथ कर सकते हैं। इसके साथ ही प्राचीन काल के गुरुओं के पारंपरिक ज्ञान को बटोर सकते हैं। फिर नाश्ता करने के बाद आप चाहे तो कामाख्या मंदिर व बंगला गांव को लेकर ग्रामीणों से बात कर सकते हैं। फिर लंच के लिए क्रुज पर वापसी करें। इसके बाद आप चाहे तो किताब पढ़ने या भाप, सौना, जकूज़ी या आयुर्वेदिक मालिश या किसी अन्य सौंदर्य उपचार में लिप्त होने के लिए कुछ इत्मीनान से घंटों का आनंद लेते हैं। आप स्विमिंग पूल में डुबकी का आनंद ले सकते हैं। फिर सभी को मयूर द्वीप ले जाया जाएगा। तब तक शाम का समय हो जाएगा और फिर आप शाम में डिनर कर आराम भी कर सकते हैं।

guwahati tour package

तीसरा दिन (26-03-2023) -

क्रुज में सुबह के नाश्ते के साथ सुबह की शुरुआत करें। सुबह 9 बजे के बाद सभी को कामाख्या देवी के प्रसिद्ध शक्ति पीठ ले जाया जाएगा। यह मंदिर नीलाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। फिर सभी को गुवाहाटी हवाई अड्डे के लिए ले जाया जाएगा, जहां से आपको दोपहर 02:00 बजे के बाद उड़ान मिलेगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'एमवी महाबाहु डाउनस्ट्रीम क्रूज पैकेज' का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'एमवी महाबाहु डाउनस्ट्रीम क्रूज पैकेज' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

सुपीरियर केबिन के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 55125 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 31500 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में दो बच्चे) - 15750 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में एक बच्चा) - 27563 रुपये

डिलक्स केबिन के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 101063 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 57750 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में दो बच्चे) - 41475 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में एक बच्चा) - 72581 रुपये

लक्जरी केबिन के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 108413 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 61950 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में दो बच्चे) - 44415 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में एक बच्चा) - 77726 रुपये

सुट केबिन के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 126788 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 72450 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में दो बच्चे) - 51765 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years - एक केबिन में एक बच्चा) - 90589 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+