Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ करिए कर्नाटक की सैर, जानिए कौन सी जगहें शामिल और क्या है पैकेज?

IRCTC के साथ करिए कर्नाटक की सैर, जानिए कौन सी जगहें शामिल और क्या है पैकेज?

करना चाहते हैं कर्नाटक की खूबसूरती का दीदार.. मुर्देश्वर-उडुपी की सैर तो आईसीआरसीटीसी आपके लिए एक पैकेज लेकर आया है, जिससे कर्नाटक के दर्शनीय स्थलों की सैर कर पाएंगे, तो देर न कीजिए और कर लीजिए इसकी बुकिंग...।

दक्षिण के किसी भी राज्य की बात की जाए, सभी अपने आप में बेहद खूबसूरत है। सभी अपने धार्मिक व ऐतिहासिक के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। सभी की इच्छा होती है कि एक बार वे दक्षिण के इन राज्यों की सैर कर सकें। आपके इसी सपने को पूरा करने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से एक पैकेज निकाला गया है, जिसके तहत आप पूरे कर्नाटक की सैर कर सकते हैं। इस पैकेज में कर्नाटक के उन दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी, जो बेहद ही खूबसूरत व विख्यात है। इसमें गोकर्ण, कोल्लूर, मैंगलोर, मुरुदेश्वर व उडुपी शामिल है।

ऐसे में आप राज्य के धार्मिक स्थलों से रूबरू हो पाएंगे, प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे। और तो और इनसे जुड़े कुछ इतिहास के तथ्यों को भी जान पाएंगे। इसके साथ-साथ विहंगम समुद्री तटों पर मस्ती भी कर पाएंगे। यह पैकेज 6 रात व 7 दिन का होगा, जो 21 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगा। इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी, जिसका नाम है - कोस्टल कर्नाटक टूर पैकेज (Coastal Karnataka)...।

tour package

'कोस्टल कर्नाटक' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (21-01-2023) - सुबह 11:40 बजे सभी यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट से विमान (फ्लाइट संख्या - 6E 6674) से मैंगलोर ले जाया जाएगा, जो दोपहर 01:10 बजे तक मैंगलोर एयरपोर्ट तक छोड़ देगी। फिर आपको होटल में चेक इन कराया जाएगा, जिसके बाद में शाम में आप सभी को कटील मंदिर और पानाम्बुर बीच की सैर कराई जाएगी। फिर आप रात में डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

दूसरा दिन (22-01-2023) - सुबह-सुबह धर्मस्थल के लिए ले जाया जाएगा और फिर आपको कुके सुब्रमण्य स्वामी के दर्शन कराए जाएंगे। फिर आप रात में डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

तीसरा दिन (23-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद आप सभी को श्री क्षेत्र होरानाडु अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर और श्रृंगेरी शारदा पीठ में दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद सभी को होटल से चेकऑउट कराकर उडुपी ले जाया जाएगा, जहां आप होटल में चेकइन के बाद डिनर कर आराम कर सकेंगे।

चौथा दिन (24-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद उडुपी के आठ मट्टा कॉम्प्लेक्स और सेंट मैरी द्वीप की सैर कराई जाएगी, फिर जोग फॉल्स ले जाया जाएगा। फिर रात में होटल वापसी कराई जाएगी, जहां आप डिनर कर आराम कर सकेंगे।

tour package

पांचवा दिन - (25-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और फिर कोल्लूर के लिए सभी को ले जाया जाएगा, जहां रास्ते में पड़ने वाले मारवंथे बीच की सैर कराई जाएगी। यकीन मानिए इस बीच का नजारा आपका मनमोह लेगा। इसके बाद सभी को मूकाम्बिका मंदिर दर्शन कराया जाएगा और फिर मुरुदेश्वर ले जाया जाएगा। फिर शाम में आपके पास फ्री समय भी बचेगा और रात मुरुदेश्वर में ठहराया जाएगा।

छठा दिन (26-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को मुरुदेश्वर महादेव के दर्शन कराने के लिए ले जाया जाएगा और फिर गोकर्ण के लिए प्रस्थान कराया जाएगा। जहां ओम बीच अप्सरा कोंडा फॉल्स व मिर्जन किला को देख सकेंगे। फिर मुरुदेश्वर के लिए वापसी कराई जाएगी, जहां डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

सातवां दिन (27-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सुबह का समय आपके पास फ्री रहेगा, जिसमें आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। फिर सभी को गोवा एयरपोर्ट के लिए ले जाया जाएगा, जहां शाम 05:05 बजे गोवा एयरपोर्ट से विमान (फ्लाइट संख्या - G8 2606) उड़ान भरेगी और शाम 06:25 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

tour package

'कोस्टल कर्नाटक' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'कोस्टल कर्नाटक' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 41600 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 31900 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 30500 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 26000 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (02-04 Years) - 16600 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+