चलती ट्रेन में चाय के साथ वेज कटलेट की बात ही निराली है। सुबह-सुबह नाश्ते में कटलेट सफर को बेहतरीन बना देता है। 2019 के बाद इसे बंद कर दिया गया था, जिसे तमाम लोग मिस कर रहे थे। कुछ वेंडर कटलेट सर्व कर रहे थे, लेकन वो टेस्ट नहीं था, जो आईआरसीटीसी की पैन्ट्री में मिलता था। उसी स्वाद को वापस लाने के लिए भारतीय रेल ने रेलवे कटलेट को फिर से शुरू किया है। फिल्हाल यह पांच स्टेशनों पर उपलब्ध होगा, लेकिन जल्द ही यह बाकी स्टेशनों पर अपनी धाक जमा लेगा।

दरअसल आईआरसीटीसी ने रेलोवाई नाम की कंपनी के साथ मिलकर रेलवे कटलेट की पुन: शुरुआत की है। यह ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। वेज कटेलेट में मुख्य रूप से आलू, मटर, गाजर समेत कुछ चुनिंदा सब्जियां होंगी, जो इसके टेस्ट को लाजवाब बनाती हैं।
आईआरसीटी ने ट्विवटर एक्स के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह इटारसी, विजयवाडा, नागपुर, बल्हारशाह और भोपाल पर उपलब्ध होगा। यानि कि दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, चंडीगढ़, पटना, आदि स्टेशनों से चलकर दक्षिण की ओर यानि बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, गोवा, कोच्चि, आदि शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यह उपलब्ध होगा।
प्लेटफॉर्म पर कहॉं मिलेगा रेलवे कटलेट?
अगर आप उपर दी गई सूची में से किसी भी स्टेशन से ट्रेन में बोर्डिंग कर रहे हैं या आपकी ट्रेन यहॉं पहुंच रही है, तो आप प्लेटफॉर्म पर बने आईआरसीटीसी के फूड काउंटर पर कटलेट खरीद सकते हैं।
चलती ट्रेन में कैसे बुक करें रेलवे कटलेट?
अगर आपकी ट्रेन इनमें से किसी स्टेशन से गुजर रही है तो आप मोबाइल ऐप फूड ऑन ट्रैक से या वेबसाइट http://ecatering.irctc.co.in पर जाकर अपने लिये इसे बुक कर सकते हैं। ऐप या वेबसाइट दोनों पर ही आपको कटलेट के साथ कॉम्बो ऑफर भी मिल सकते हैं। बुक करते वक्त अपना PNR नंबर डालना मत भूलियेगा।



Click it and Unblock the Notifications











