Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छठ-दीवाली पर घर जाने के लिए IRCTC के 'विकल्प' स्कीम से मिलेगा कंफर्म टिकट, जाने कैसे करेंगे बुकिंग

छठ-दीवाली पर घर जाने के लिए IRCTC के 'विकल्प' स्कीम से मिलेगा कंफर्म टिकट, जाने कैसे करेंगे बुकिंग

त्योहारों के सीजन में हर कोई घर जाना चाहता है। खासतौर पर दीवाली और छठ पूजा ऐसे त्योहार हैं, जब दूसरे राज्यों में काम के सिलसिले में रहने वाले लोग हर हाल में घर आने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना तो लगभग असंभव सा हो जाता है। तत्काल टिकट हो या किसी एजेंट के माध्यम से टिकट खरीदना हो, त्योहारी सीजन में कंफर्म टिकट की मांग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोग अपने हाथ खड़े कर देते हैं।

ऐसी स्थिति में ही देवदूत की तरह सामने आया है IRCTC। जी हां, रेलवे के खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) अपनी एक नयी पहल के जरिए दीवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए उत्सुक लोगों को कंफर्म टिकट दिलाने के प्रयास कर रहा है। इस पहल का नाम है 'विकल्प' स्कीम।

irctc vikalp scheme

क्या है IRCTC का 'विकल्प' स्कीम?

छठ पूजा हो या दीवाली घर जाने के लिए आप निश्चित रूप से लंबे समय से कंफर्म टिकट खरीदने का प्रयास कर रहे होंगे। लेकिन त्योहारों के सीजन में कंफर्म टिकट मिलना घास के गट्टे में से सूईं को खोज निकालने जैसी बात ही होती है। इसलिए लाख जतन करने के बावजूद अधिकांश लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है और वो वेटिंग लिस्ट (Waiting List) के चक्कर में ही फंसकर रह जाते हैं।

ऐसे लोगों की मदद के लिए ही IRCTC ने अपना 'विकल्प' स्कीम निकाला है। इस स्कीम में अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं होता है तो उस रूट पर ही चलने वाली दूसरी किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट पाने में मदद की जाएगी। हालांकि यह स्कीम कंफर्म टिकट की गारंटी तो नहीं देता है लेकिन प्रयास जरूर करेगा कि हर यात्री को घर तक पहुंचने के लिए कंफर्म टिकट मिल सकें।

कैसे काम करता है 'विकल्प' स्कीम

IRCTC के 'विकल्प' स्कीम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को समान रूट पर ही वैकल्पिक ट्रेनों में सीट प्रदान करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी मिल सकें। मान लिजीए आपने मुंबई से गोरखपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस या दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में अपना सीट तो बुक किया था लेकिन टिकट कंफर्म नहीं हो सका और वेटिंग लिस्ट में ही रह गया।

book train confirmed ticket

तो, IRCTC अपने 'विकल्प' स्कीम के तहत आपको इसी रूट पर चलने वाली किसी दूसरी ट्रेन में कंफर्म टिकट दिलाने का विकल्प प्रदान करते हुए उपलब्ध सीटों वाली अल्टरनेट ट्रेनों में ट्रांसफर कर देगा। यह सिर्फ तभी संभव होगा, जब उसी रूट पर किसी भी अल्टरनेट ट्रेन में सीट उपलब्ध हो। अगर उस रूट पर किसी भी वैकल्पिक ट्रेन में सीट उपलब्ध होती है तो यात्री का टिकट खुद-ब-खुद ही कंफर्म हो जाएगा। लेकिन इसके बाद अगर टिकट को रद्द किया जाता है तो सामान्य रद्दीकरण शुल्क लगेगा।

कैसे करें 'विकल्प' स्कीम के तहत बुकिंग

  • सबसे पहले सामान्य रूप से ही IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन कर लें।
  • अगले चरण में अपनी यात्रा की तारीख, यात्रा शुरू करने के स्टेशन, गंतव्य और यात्रा की पसंदीदा श्रेणी चुनें।
  • यात्री अथवा यात्रियों से जुड़ी सभी जानकारियां भरें और बुकिंग को कंफर्म करते हुए भुगतान करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट के उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से जैसे ही आपका पेमेंट पूरा होगा, आपको 'विकल्प' योजना को चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
  • इसके बाद समान रूट पर चलने वाली वैकल्पिक ट्रेनों की सूची भी दी जाएगी, जिसमें से किसी एक को आपको चुनना होगा।
  • वैकल्पिक ट्रेन की पुष्टि के लिए अपने PNR नंब का स्टेटस जांच लें।
  • इसके बाद चार्ट तैयार होने तक आपको इंतजार करना होगा, जिससे आपको अपने टिकट का स्टेटस पता चल सकेगा।

More News

    Read more about: railway irctc festivals
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+