Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »होली पर बैंगलोर में कहां-कहां मचेगा धमाल, जाने पार्टी लोकेशन और एंट्री फीस

होली पर बैंगलोर में कहां-कहां मचेगा धमाल, जाने पार्टी लोकेशन और एंट्री फीस

होली का त्योहार आने ही वाला है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के हर कोने में इस रंग-बिरंगे त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। यह ऐसा त्योहार है जो हर किसी के मन में रंग भर देता है। होली के रंगों में सराबोर होने के लिए न तो कोई उम्र बाधा बनती है और न ही जाति या धर्म आड़े आता है।

भारत आने वाले विदेशी टूरिस्ट का भी यह पसंदीदा त्योहार माना जाता है। अगर आप बैंगलोर में रहते हैं तो हम आपको कुछ पार्टी के लोकेशन और उनकी एंट्री फीस के बारे में बता रहे हैं, जहां आप होली की धमाकेदार पार्टी में अपने दोस्तों, ऑफिस के सहकर्मियों और परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।

holi party in bangalore

1. देसी होली पूल पार्टी

कब - 23 मार्च - 25 मार्च
कहां - लागो पाम रिसॉर्ट (कोलमंगल इलेक्ट्रॉनिक सिटी से 20 मिनट)
एंट्री फीस - ₹199 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - ओपन एयर पूल साइड होली पार्टी, म्यूजिक, आईलैंड एंबियंस, मुफ्त ऑर्गैनिक रंग, पेट फ्रेंडली, लेक साइड सनसेट व्यू, DJ, रेन डांस, लाइव फूड स्टॉल, बार काउंटर और भी बहुत कुछ।

2. होलीफायड

कब - 24 मार्च, दोपहर 12 बजे से
कहां - नंदी लिंक ग्राउंड
एंट्री फीस - ₹999 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - ऑर्गैनिक ड्राई होली, इंडोर होली इवेंट, साकेत-परंपरा का लाइव परफॉर्मेंस, DJ चेतस (सफेद रंग की ड्रेस में ही जाएं)।

3. बैंगलोर होली कार्निवल

कब - 23 - 25 मार्च
कहां - होटल रॉयल ऑर्किड
एंट्री फीस - ₹499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - रेन डांस, अनलिमिटेड कलर, फूड स्टॉल।

4. होली-वुड

कब - 24 मार्च, सुबह 11 बजे से
कहां - वर्जिनिया मॉल, बैंगलोर
एंट्री फीस - ₹99 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - ऑर्गैनिक कलर, रेन डांस, ढोल, कॉन्सर्ट जैसा एक्सपीरियंस, 5 DJ आर्टिस्ट, फूड और ड्रिंक स्टॉल।

5. बलम पिचकारी

कब - 24 और 25 मार्च
कहां - मॉलीज रुफटॉप बार एंड लाउंज, इंद्रनगर, बैंगलोर
एंट्री फीस - ₹199 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - रुफटॉप ओपन एयर होली पार्टी, फ्री ऑर्गैनिक कलर्स, फेमस DJ आर्टिस्ट, स्पेशल मिठाई और ठंडई, हाई टेक सिक्योरिटी।

bangalore best holi party

6. होली एट द पैलेस

कब - 24 मार्च, दोपहर 12 बजे से
कहां - जयमहल पैलेस होटल, बैंगलोर
एंट्री फीस - ₹299 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - 10 घंटे नॉन स्टॉप म्यूजिक, टॉप 3 DJ आर्टिस्ट, लाइव ढोल, फैमिली फ्रेंडली, एक्सक्लूसीव वीआईपी ज़ोन, ऑर्गैनिक कलर्स, होली फेस्टिव डेकोर, फूड-बेवरजेज, सिक्योरिटी।

7. रंग 2024

कब - 24 और 25 मार्च
कहां - द पार्क, बैंगलोर
एंट्री फीस - ₹399 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - 7 घंटे नॉन स्टॉप म्यूजिक, रेन डांस, पूल पार्टी, कलर स्प्लैश, होली कलर्स, लाइव ढोल, लाइव फूड काउंटर, बॉलीवुड-हॉलीवुड DJ आर्टिस्ट, ह्यूज साउंड सिस्टम, ओपन एयर पार्टी, ऑर्गैनिक कलर्स (लिमिटेड)।

8. रंग बरसे

कब - 23 और 24 मार्च
कहां - लिट गैस्ट्रो पब, चर्च स्ट्रीट
एंट्री फीस - ₹499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - रेन डांस होली पार्टी, बॉलीवुड म्यूजिक, फ्री कलर, फूड एंड ड्रिंक।

9. रंगीलो पहाड़

कब - 24 मार्च, सुबह 10 बजे से
कहां - ITI फूटबॉल ग्राउंड
एंट्री फीस - ₹400 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - लाइव म्यूजिक (किशन महिपाल, गहेंद्र राणा, मेघना चंद्रा, बीके सामंत), पहाड़ी म्यूजिक, ढोल दमाउ, मसकबाज (बैगपाइपर), खड़ी होली, बैठक होली, उत्तराखंडी फूड, अनलिमिटेड कलर्स, रेन डांस, फूड फेस्टिवल।

10. होली स्पेशल लेकव्यू कैंपिंग

कब - 24 मार्च, शाम 6 बजे से
कहां - त्रिक्वेट्रा एक्वा एस्केप, कन्नमंगला
एंट्री फीस - ₹2499 (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - होली सेलिब्रेशन, होली थीम डेकोरेशन, लेकसाइड कैंपिंग, टेंट स्टे, डिनर (वेज-नॉन वेज), ब्रेकफास्ट, लंच, अनलिमिटेड स्टार्टर, DJ, कायाकिंग, स्विमिंग, वेल जंपिंग, रेन डांस, कैंपफायर, ज़िपलाइन।

More News

    Read more about: holi bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+