Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक के चिकमंगलुरु के पास एटिना भुजा की ट्रेकिंग पर लगायी अस्थायी रोक, जाने वजह

कर्नाटक के चिकमंगलुरु के पास एटिना भुजा की ट्रेकिंग पर लगायी अस्थायी रोक, जाने वजह

चारों तरफ से प्राकृतिक परिवेश से घिरे एटिना भुजा की ट्रेकिंग एडवेंचर पसंद करने वालों को बड़ी अच्छी लगती है। इस जगह की खुबसूरती खासतौर पर बारिश के समय देखते ही बनती है। कर्नाटक के चारमडी घाट का एक हिस्सा के तौर पर चिह्नित इस जगह पर ट्रेकिंग के लिए सबसे ज्यादा शुरुआती स्तर के ट्रेकर्स आते हैं।

खासतौर पर मानसून के समय इस जगह की लोकप्रियता ट्रेकर्स के शौकिनों के बीच काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन इन दिनों कर्नाटक के एटिना भुजा की ट्रेकिंग पर वन विभाग ने अस्थायी रोक लगा दी है।

etina bhuja chikmangluru

बताया जाता है कि इस साल भी मात्र 3 दिनों में कर्नाटक के चिकमंगलुरु जिले में स्थित एटिना भुजा पर घूमने आने वाले लोगों की संख्या करीब 20,000 पर पहुंच चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में यहां घूमने और ट्रेकिंग के लिए पहुंचे लोगों के हुजूम के मद्देनजर ही कर्नाटक के वन विभाग की तरफ से एटिना भुजा पर प्रतिबंध और यहां प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद वीकेंड्स पर एटिना भुजा की खुबसूरती को निहारने के लिए यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या मात्र सप्ताहांत (शनिवार, रविवार) और सोमवार में 20,000 पर पहुंच गयी है।

बारिश में पहाड़ी जगहों पर फिसलन का खतरा बढ़ जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही यहां प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। बता दें, पिछले दिनों में एटिना भुजा में काफी बारिश हुई है, जिस वजह से इस पहाड़ी क्षेत्र में हरियाली काफी बढ़ गयी है। बारिश के खत्म होने के साथ ही इस हरियाली के गायब हो जाने के डर से ही बताया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंच रहे हैं। जिस कारण यहां अचानक से लोगों की भीड़ बढ़ गयी है। लेकिन अब कहा जाता है कि ट्रेकिंग के लिए उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Etina bhuja entry ban karnataka

कब तक लागू रहेगी रोक

बताया जाता है कि एटिना भुजा पर ट्रेकिंग के लिए वन विभाग द्वारा लगायी गयी रोक फिलहाल अस्थायी है। यहां मुख्य रूप से मानसून के समय बादल, धुंध और नमी के कारण फिसलन काफी बढ़ जाती है। इस वजह से ही रोक लगायी गयी है। यह रोक प्रशासन का अगला आदेश आने तक जारी रहेगा।

इस बारे में कर्नाटक के वन विभाग के मंत्री इश्वरा खांद्रे ने बताया कि पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करना ही अभी मुख्य उद्देश्य है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि यहां ऑनलाइन टिकट पद्धति भी है लेकिन किसी भी प्रकार से इस जगह की खुबसूरती को देखने के लिए पहुंच रहे पर्यटकों व रोमांच प्रेमियों की संख्या को नियंत्रित नहीं किया जा सका था।

एटिना भुजा में घटने वाली किसी भी संभावित दुर्घटना के खतरे के मद्देनजर, फिलहाल यहां पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है।

More News

    Read more about: karnataka bangalore trekking
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+