Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ में बादल फटने से फिर मची तबाही : रोकी गयी चार धाम यात्रा - यात्री फंसे, रेस्क्यू जारी

केदारनाथ में बादल फटने से फिर मची तबाही : रोकी गयी चार धाम यात्रा - यात्री फंसे, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने से एक बार फिर से तबाही मच गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पूरी केदार घाटी को ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। सैंकड़ों की संख्या में फिलहाल यात्री फंसे हुए हैं, जिनको रेस्क्यू किया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और राहत व बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की है। इस घटना ने एक बार फिर से केदारघाटी में साल 2013 की यादों को ताजा कर दिया है, जब पूरी की पूरी केदारघाटी ही सैलाब में डूब गयी थी।

kedanath cloudburst rain

इसके अलावा टिहरी जिले के घनसाली इलाके में भी बादल फटने से हुई भारी बारिश में दो लोगों के बह जाने की सूचना मिली है। वहीं कई लोग यहां घायल हो गये हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग से लिंचोली तक काफी नुकसान पहुंचा है। पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी से भीम बली के बीच लिंचोली में बादल फटने की वजह से हुई अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में भी बाढ़ आ गयी है।

गौरीकुंड के आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर पहाड़ों से रुक-रुककर पत्थर नीचे गिर रहे हैं। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने देर रात को गौरीकुंड और सोनप्रयाग बाजार को खाली करवा दिया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से करीब 200 लोगों को जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और पुलिस चौकी में ठहराया गया है। सोनप्रयाग पार्किंग को भी खाली करवा दिया गया है।

kedarnath rescue

इस घटना की वजह से तप्त कुंड और केदारनाथ पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने की घटना की वजह से पूरी केदार घाटी में ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को आपातकालीन हेलीपैड की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। इसके साथ-साथ नदी पार करवाने में एनडीआरएफ के जवानों की मदद ली जा रही है।

uttarakhand heavy rain kedarnath

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय बादल फटने की यह घटना हुई, उस समय केदार घाटी में लगभग 10 हजार श्रद्धालु और स्थानीय लोग फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर रात को बादल फटने की घटना की वजह से यात्री व स्थानीय लोगों में काफी डर का माहौल बना हुआ है।

More News

    Read more about: kedarnath uttarakhand weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+