Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Durga Puja 2024 : इस साल कोलकाता में शॉपिंग करते हुए करें दुबई वाला एक्सपीरियंस, कैसे!

Durga Puja 2024 : इस साल कोलकाता में शॉपिंग करते हुए करें दुबई वाला एक्सपीरियंस, कैसे!

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। गणेश चतुर्थी के बाद अब सबकी नजरें दुर्गापूजा पर ही टिकी हुई है। कोलकाता में दुर्गापूजा की सबसे ज्यादा धूम मची रहती है और त्योहारों का मतलब ही होता है ढेर सारी शॉपिंग। दुर्गापूजा पर भी आपको नये कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल, एक्सेसरीज, घर की सजावट का सामान से लेकर और भी बहुत कुछ की जरूर खरीदारी करनी होगी।

अगर इस बार शॉपिंग का अनुभव थोड़ा सा अलग हो और आपको दुबई के शॉपिंग फेस्टिवल जैसा अनुभव कोलकाता में करने का मौका मिले, तो कैसा रहे। है न मजेदार।

kolkata shopping festival

पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कोलकाता में दुर्गापूजा से पहले इस साल शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस शॉपिंग फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य कोलकाता को एक शॉपिंग हब के तौर पर पहचान दिलाना और पश्चिम बंगाल में निर्यात करने योग्य सामानों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। इस बारे में राज्य सरकार के अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ही कोलकाता में दुबई के तर्ज पर पहला शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित करने का फैसला लिया है।

shopping festival kolkata durgapuja

कब से शुरू होगा शॉपिंग फेस्टिवल?

महानगर के मिलन मेला ग्राउंड में 20 सितंबर से राज्य सरकार शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत कर रही है। यह शॉपिंग फेस्टिवल अगले 24 सितंबर तक जारी रहेगा। लेकिन यहीं पर शॉपिंग फेस्टिवल खत्म नहीं होने वाला क्योंकि यह तो बस शुरुआत होगी। Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 16 दिनों तक दुर्गापूजा में शॉपिंग करने वालों के लिए महानगर के विभिन्न शॉपिंग मॉल्स और मार्केट में यह फेस्टिवल आयोजित की जाएगी।

बताया जाता है कि राज्य सरकार के अधिकारियों ने महानगर के विभिन्न प्रमुख शॉपिंग मॉल और मार्केट के साथ बैठक की थी और सभी ने इसमें शामिल होने के लिए अपनी सहमति भी जतायी है।

durga puja shopping festival kolkata

क्या-क्या होगा शॉपिंग फेस्टिवल में?

मीडिया से बात करते हुए कॉन्फडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त कंवेनर गगन सचदेव ने कहा कि मिलन मेला प्रांगण में जो शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित होगा, उसमें कुल 250 स्टॉल लगेंगे, जिसमें सरकारी स्टॉल भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि इस फेस्टिवल में एक विशेष वेडिंग पवेलियन भी बनाया जाएगा, जिसमें 45 स्टॉल सिर्फ साड़ियों के लिए लगाए जाएंगे।

इसके अलावा विभिन्न ज्वेलर्स को भी यहां अपने उत्पाद व कलेक्शनों को प्रदर्शित करने के लिए अलग जगह मुहैया करवायी जाएगी। यानी दुर्गापूजा के लिए लगने वाले शॉपिंग फेस्टिवल में आप शादी की शॉपिंग भी कर सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि दुबई के तर्ज पर पश्चिम बंगाल में यह पहला शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित होने वाला है।

More News

    Read more about: kolkata dussehra durga puja
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+