Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में हावड़ा से सीधे सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक यात्री कब से कर सकेंगे मेट्रो में सफर!

कोलकाता में हावड़ा से सीधे सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक यात्री कब से कर सकेंगे मेट्रो में सफर!

अगर आप हावड़ा में रहते हैं और सॉल्टलेक के सेक्टर 5 में आपको काम के सिलसिले में जाना हो तो आप कैसे जाएंगे? सीधा सा जवाब होगा, हावड़ा से मेट्रो लेकर एस्प्लेनेड और वहां से बस पकड़कर आप सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक का अपना सफर पूरा करते हैं। पर अगर हम आपसे कहे कि जल्द ही आप हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक का रास्ता सीधे मेट्रो से ही तय कर सकेंगे, तो क्या आपको हमारी बात पर विश्वास होगा?

जी हां, हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पूरी तरह से जल्द ही जुड़ने वाला है।

east west metro corridor kolkata

हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक 16.6 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर शुरू होने के बाद कोलकाता में परिवहन के मानचित्र में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। हालांकि यह कब तक शुरू होगा, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन कोलकाता मेट्रोरेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KMRCL) के नये मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मित्तल ने इस बाबत संकेत जरूर दिया है।

कब तक शुरू होगी सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान तक सीधी मेट्रो?

मीडिया से बात करते हुए अनुज मित्तल ने बताया कि अगले साल मार्च (मार्च 2025) तक हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच सीधी मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। हालांकि यह मेट्रो सेवा बहुत पहले ही शुरू हो जाने वाली थी लेकिन बीच में बहूबाजार वाले क्षेत्र परेशानी का कारण बन गया था।

दरअसल, इस इलाके में मेट्रो भूमिगत होने वाली है। यहां मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम भी शुरू हुआ था लेकिन जमीन भूर-भूरी होने के कारण सुरंग 3 बार ढह गयी। इस वजह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान तक सीधी मेट्रो सेवा को शुरू नहीं किया जा सका था और इस कॉरिडोर के एक हिस्से (हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड) पर ही यात्री सेवाएं शुरू कर दी गयी थी।

howrah maidan to saltlake sector 5

जल्द खत्म होगी निर्माण की प्रक्रिया

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर में सबसे पहले सॉल्टलेक सेक्टर 5 से सियादह तक 9.4 किमी लंबा हिस्से पर मेट्रो सेवाएं शुरू की गयी थी। उसके बाद हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक 4.5 किमी हिस्से पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो सेवाओं का उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर भारत में पहली अंडरवाटर मेट्रो कॉरिडोर है।

लेकिन अभी भी सियालदह से एस्प्लेनेड तक 2.4 किमी हिस्सा (जो बहूबाजार से होकर गुजरेगी) में सुरंग निर्माण का काम अधुरा ही है। हालांकि मित्तल ने इसके जल्द ही पूरा करने की संभावना भी जतायी है। उन्होंने बताया कि सियालदह से एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो के आखिरी हिस्से का निर्माण चल रहा है।

बताया जाता है कि बहूबाजार वाले इलाके की मिट्टी भूरभूरी होने की वजह से यहां सुरंग बनाना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। इसलिए यहां बहुत ही धीमी गति से मेट्रो का काम चल रहा है। संभावना है कि अगले साल मार्च से पहले इस हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और मार्च तक इस हिस्से को भी ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर से जोड़कर इस कॉरिडोर को पूरा कर लिया जाएगा।

More News

    Read more about: metro howrah kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+