Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महिलाओं के लिए सुरक्षित Tourist Destination बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है मध्य प्रदेश

महिलाओं के लिए सुरक्षित Tourist Destination बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है मध्य प्रदेश

टूरिज्म सेक्टर में महिलाओं को नौकरी के मौके प्रदान करने और इसे आगे भी जारी रखने के लिए मध्य प्रदेश में 'संकल्प : सेफ टूरिज्म अभियान' की शुरुआत की जाएगी। शुरुआत में 10 से 25 अगस्त तक, 15 दिनों का अभियान राज्य के 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर 20 क्लस्टर में शुरू किया गया था।

MP tourism

जानकारी के अनुसार इस अभियान को केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय के 'निर्भया परियोजना' के तहत मंजूरी दी जा चुकी है और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड UN Women, महिला व बाल विकास विभाग, शहरी विकास और पुलिस विभाग के साथ संचालित कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परियोजनाओं का उद्देश्य महिलाओं के काम करने के लिए उचित परिवेश का निर्माण करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरुकता जगाना है। इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के ओमकारेश्वर में महिलाओं को नाव चलाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। बता दें, ओमकारेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो इंदौर से करीब 80 किमी की दूरी पर मौजूद है।

Omkareshwar MP

इसके साथ ही कुछ महिलाओं को राज्य की समृद्ध ऐतिहासिकता और विरासत की कहानियां सुनाने के लिए भी तैयार किया जा रहा है। बताया जाता है कि एक दर्जन (12) से ज्यादा महिलाओं को नदियों में पर्यटकों को फेरी करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नाव चलाने के लिए प्रशिक्षणप्राप्त महिलाओं की पहली टीम 2 महीने के अंदर अपना काम शुरू कर देंगी।

यह मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के 'सेफ टूरिज्म डेस्टिनेशन फॉर वीमेन' कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जिसमें महिलाओं को मेजबानी, गार्ड, ड्राईविंग, फोटोग्राफी और सेल्फ डिफेंस आदि पर ज्यादा ध्यान दिया और प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाना है। इस बारे में मध्य प्रदेश टूरिज्म के मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला का कहना है कि हम टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को सुरक्षित व टूरिस्ट Friendly बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Madhya Pradesh

उन्होंने बताया कि इस समय 10,000 महिलाओं को मेजबानी से संबंधित कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है जो सीधे तौर पर टूरिज्म उद्योग से संबंधित है। वे राज्य भर के 50 टूरिज्म डेस्टिनेशंस पर 40,000 महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दे रही हैं ताकि इन टूरिस्ट स्पॉट्स को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जा सकें।

More News

    Read more about: travel madhya pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+