Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में होली पर कहां-कहां होने वाले हैं सबसे बड़े Events, जानिए यहां

मुंबई में होली पर कहां-कहां होने वाले हैं सबसे बड़े Events, जानिए यहां

मुंबई की होली के बारे में जब भी जिक्र होता है तब फिल्मी सितारों की होली पार्टी के बारे में ही बात की जाती है। लेकिन फिल्म स्टार्स की इन पार्टी में आम लोगों को एंट्री नहीं मिल पाती है। तो क्या हुआ, अगर फिल्म स्टार्स की होली पार्टी में आम लोगों को जाने की परमिशन नहीं मिलती। मुंबई में होने वाली होली पार्टी किसी फिल्मी सितारे की पार्टी से कम थोड़े ही होती है।

चलिए जान लेते हैं, मुंबई में कहां-कहां होली पर होने वाले हैं ग्रैंड इवेंट्स और कहां होगी धमाकेदार पार्टी। साथ में इन इवेंट्स और पार्टी की एंट्री फीस भी हम आपको बता रहे हैं ताकि आप अपने बजट और सुविधानुसार जल्दी से इन पार्टी की टिकट बुक कर सकें।

holi events in mumbai

1. कलर्स यूनाइटेड होली फेस्ट 2024

कहां - नेरुल जिमखाना, नवी मुंबई
कब - 25 मार्च, सुबह 10.30 बजे से
एंट्री फीस - ₹590 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - इंटरनेशनल आर्टिस्ट जैसे DJ मिकी लव, DJ रुचिर, DJ तरुण, DJ साशा-रोमाना, किड मंकी, DJ मयूर और DJ क्लाउड, पंजाबी भांगड़ा, खाना (ऑर्डर करने पर), बार काउंटर, महिलाओं और परिवार के लिए सुरक्षित अरेंजमेंट।

2. इट्स अ होली थिंग Ft. DJ चेतस

कहां - महालक्ष्मी रेस कोर्स, मुंबई
कब - 25 मार्च, सुबह 11 बजे से
एंट्री फीस - ₹499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - एंजॉय करें म्यूजिकल होली।

3. रंग तरंग होली - Ft. DJ चेतस

कहां - खार जिमखाना, खार
कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
एंट्री फीस - ₹1,199 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - वीआईपी ज़ोन में अनलिमिटेड ड्रिंक, कॉन्सर्ट।

4. कलर स्प्लैश

कहां - इनॉर्बिट मॉल, मलाड
कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
एंट्री फीस - ₹499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - DJ, रेन डांस, होली डेकोर-सेल्फी बुथ, पंजाबी ढोल, फैमिली और किड्स एंटरटेंमेंट ज़ोन।

5. अलीबाग बीच कैंपिंग

कहां - टेंट बाय द बे, अलीबाग बीच कैंपिंग
कब - 24 मार्च, शाम 4 बजे
एंट्री फीस - ₹800 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - होली पार्टी, DJ नाइट, लाइव म्यूजिक, टेंट में रुकना, बोनफायर, बीच कैंपिंग, गेम्स, बार्बिक्यू और अनलिमिटेड खाना।

biggest holi party and events in mumbai

6. रंग उत्सव

कहां - द ललित, मुंबई
कब - 25 मार्च, सुबह 10 से रात को 10 बजे तक।
एंट्री फीस - ₹499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - VVIP होली एक्सपीरियंस, फूड, कलर और ड्रिंक, ढोली और डांसर्स, मल्टी क्विजिन स्टॉल, ठंडई काउंटर, वाटर गन और जेट, ऑर्गैनिक कलर के साथ DJ।

7. होली फेस्टिवल स्टे कैंपिंग

कहां - कामशेट हाईलैंड ग्लैमपिंग रिसॉर्ट, लोनावाला
कब - 24 मार्च, शाम 5 बजे से
एंट्री फीस - ₹1200 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा -

  • 24 मार्च : होलिका दहन (छोटी होली), DJ म्यूजिक, पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन, ब्रेकफास्ट।
  • 25 मार्च : इको फ्रेंडली ऑर्गैनिक कलर्स, नॉन स्टॉप DJ, पारंपरिक वेज और नॉन-वेज खाना, रिफ्रेशिंग ड्रिंक, ढोल, रेन डांस।

8. जेरुआ होली पार्टी

कहां - जेरुआ -रुफटॉप डाइनिंग लाउंज, मुंबई
कब - 25 मार्च, सुबह 10 बजे से
एंट्री फीस - ₹3000 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - रेन डांस, इको फ्रेंडली कलर्स, रुफटॉप होली सेलिब्रेशन, म्यूजिक।

9. रंग रास 5.0

कहां - शहीद भगत सिंह मैदान, मुंबई
कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
एंट्री फीस - ₹399 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - फैमिली इवेंट, वृंदावन होली थीम, रेन डांस, फूलों की होली, अनलिमिटेड कलर, DJ आर्टिस्ट, लाइव म्यूजिक, सेलिब्रिटी गेस्ट।

10. रंग दे होली इवेंट

कहां - द कंट्री क्लब, अंधेरी वेस्ट, मुंबई
कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
एंट्री फीस - ₹499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग कर सकते हैं)
क्या-क्या होगा - बिग बॉस फेम DJ अली मर्चेंट, DJ मंज़ी, DJ आर्यन, DJ अंशिका, DJ बूम डॉग, DJ राहुल, DJ प्रतिक, इलेक्ट्रिफाइंग स्टेज, रेन डांस, फूड, बेवरजेज, ऑर्गैनिक कलर्स।

More News

Read more about: maharashtra mumbai holi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+