Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मतदान करने जाएं बेफिक्र! मुंबई मेट्रो का यात्रियों को टिकट में छूट देने का ऐलान

मतदान करने जाएं बेफिक्र! मुंबई मेट्रो का यात्रियों को टिकट में छूट देने का ऐलान

मतदान वाले दिन मुंबई मेट्रो ने छूट देने की घोषणा की है। मुंबई में 20 मई को 5वें चरण का लोकसभा चुनाव होगा। मुंबई की 5 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण का मतदान 20 मई को ही होगा। इस दिन महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने यात्रियों को टिकट के बेस फेयर में छूट की घोषणा की है।

बताया जाता है कि मेट्रो लाइन 2ए और लाइन 7 पर यात्रा करने वाले यात्री इस छूट का लाभ उठा सकेंगे।

mumbai metro

MMMOCL 2ए मेट्रो लाइन का संचालन अंधेरी (पश्चिम) से दहिसर (पूर्व) के बीच करती है। वहीं दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पश्चिम) के बीच मेट्रो लाइन 7 का भी संचालन किया जाता है। मुंबई मेट्रो ने 10% छूट की घोषणा की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मेट्रो रेलवे की तरफ से यह पहल यात्रियों को उनका कर्तव्य करने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया है। यह पहल मतदाताओं को चुनावों में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगा जिससे व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम के माध्यम से मतदान को बढ़ावा मिलेगा।

मुंबई मेट्रो की तरफ से बताया गया है कि मतदान केंद्रों तक मेट्रो से जाने वाले यात्रियों को मुंबई वन कार्ड, पेपर क्यूआर और पेपर टिकट का इस्तेमाल करने वाले यात्री मतदान कर वापस लौटते समय आधार टिकट में 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकेंगे। मेट्रो रेलवे की इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदान के लिए लोगों को बढ़ावा देना है।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+