Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अतिभारी बारिश में मुंबई के रायगढ़ फोर्ट पर फंसे पर्यटकों को पुलिस ने बचाया, फोर्ट किया गया बंद

अतिभारी बारिश में मुंबई के रायगढ़ फोर्ट पर फंसे पर्यटकों को पुलिस ने बचाया, फोर्ट किया गया बंद

सोमवार को मुंबई में हो रही भारी बारिश में रायगढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गये पर्यटक बुरी तरह से फंस गये। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई पर्यटक इस ऐतिहासिक स्थल पर फंस गए। रायगढ़ किले पर फंसे पर्यटकों और ट्रेकर्स को पुलिस ने बचा लिया और रायगढ़ किले को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

मुंबई से लगभग 170 किमी दूर स्थित यह एक पहाड़ी किला है जो कभी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी हुआ करती थी। रायगढ़ जिले में हुई बारिश का वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानों बादल फटने से होने वाली बारिश हो रही है।

mumbai heavy rain

इस बाबत महाड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि किले के 'पायरी मार्ग' (सीढ़ी) पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे पर्यटकों के लिए उनसे होकर आना-जाना काफी खतरनाक बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में किले में कई लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे थे। रायगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत वहां पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को वहां से निकाला।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यहां बादल फटने की कोई घटना नहीं हुई है लेकिन इलाके में भारी बारिश हो रही है। बताया जाता है कि म्हसाला, श्रीवर्धन और महाड तहसीलों में भी भारी बारिश हुई। खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने 31 जुलाई तक रायगढ़ किले को पर्यटकों और ट्रेकर्स के लिए बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, किले तक पहुंचाने वाला रोपवे चालू रहेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल रायगढ़ किले पर पर्यटकों के फंसने का वीडिया। सत्यता जांची नहीं गयी है।

इस किले को बंद करने का निर्णय अप्रत्याशित मौसम पैटर्न के बीच आगे की घटनाओं को रोकने और पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और आवश्यकतानुसार अपडेट प्रदान करेंगे। दूसरी ओर सोमवार को मुंबई में भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे मार्गों पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं और विमान परिचालन प्रभावित हुआ। छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सभी नागरिक, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। सेंट्रल रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और ठाणे के बीच फास्ट लाइन पर ट्रेन सेवाएं जलजमाव के कारण स्थगित कर दी गई हैं। उपनगरीय ट्रेनें देर से चलने की वजह से प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो रही है। मध्य रेलवे और BMC के अधिकारियों ने बहुत जरूरी नहीं होने पर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

विमान और बस परिचालन बाधित

mumbai airport

भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे पर 2.22 बजे से 3.40 बजे तक परिचालन बंद रहा, जिसके कारण 27 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। उड़ानों का मार्ग बदलकर अहमदाबाद, हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों की ओर किया गया। परिचालन शुरू होने के बाद आने वाली उड़ानों को प्राथमिकता दी गई। वहीं बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की ओर से बताया गया कि सड़कों पर जलभराव के कारण मुंबई और उसके उपनगरों में कम से कम 40 बस मार्गों का मार्ग या तो परिवर्तित कर दिया गया है या उन्हें छोटा कर दिया गया है।

cloud burst like rain in mumbai

कितनी हुई बारिश

BMC ने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में सोमवार को रात 1 बजे से सुबह 7 बजे के बीच 300 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई। सुबह 8 बजे तक 24 घंटे की अवधि में, शहर में औसतन 115.63 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में क्रमशः 168.68 मिमी और 165.93 मिमी बारिश हुई। पूर्वी मुंबई में गोवंडी में सबसे ज़्यादा 315.6 मिमी बारिश हुई, उसके बाद पवई में 314.5 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी इलाकों में अंधेरी के मालपा डोंगरी में 292.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद चकला में 278.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

एनडीआरएफ की तैनाती

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को मुंबई के कुर्ला और घाटकोपर क्षेत्रों के साथ-साथ ठाणे, वसई (पालघर), महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी), कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सिंधुदुर्ग सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में तैनात किया गया था। पश्चिमी रेलवे ने बताया कि भारी बारिश के कारण माटुंगा रोड और दादर के बीच ट्रैक स्तर से ऊपर पानी जमा होने के कारण उपनगरीय ट्रेनें दस मिनट तक देरी से चल रही हैं। सुगम आवागमन के लिए पटरियों से पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता वाले पानी के पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

More News

Read more about: mumbai fort weather
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+