Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इसी महीने से शुरू हो सकता है पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल से विमानों का संचालन!

इसी महीने से शुरू हो सकता है पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल से विमानों का संचालन!

पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का आधिकारिक रूप से उद्घाटन तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को कर दिया था लेकिन अभी तक नये टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बावजूद अभी तक यात्रियों को पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

हालांकि मीडिया में छनकर आ रही जानकारी के अनुसार इसी महीने यानी मई 2024 से ही पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू हो सकता है। पुणे एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती दौर में सिर्फ एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस को ही विमानों के संचालन की अनुमति दी गयी है।

pune airport new terminal

दूसरे सभी एयरलाइंस कंपनियों की विमानें पुणे एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल से ही संचालन होंगी जबकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस नये टर्मिनल से 'टेस्ट फ्लाइट्स' का संचालन करेगी जो टर्मिनल में यात्रियों के संचालन आदि और उनसे जुड़ी समस्याओं (यदि कुछ हुई तो) को पहचानने और उसे दूर करने में मदद करेगी।

बताया जाता है कि हाल ही में ब्यूरो ऑफ सीविल एविएशन सिक्योरिटी (BICAS) ने पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल से कुछ विशेष विमानों का संचालन करने की अनुमति दे दी है। पुणे एयरपोर्ट से होकर हर रोज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की 16-16 विमानें गुजरती हैं। यानी नये टर्मिनल से होकर हर रोज कुल 32 विमानों का संचालन किया जाएगा।

decoration pune airport

मीडिया को दिये गये अपने बयान में पुणे एयरपोर्ट के निदेशक संतोष ढोके ने कहा कि हालांकि BICAS ने पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल से विमानों के संचालन की अनुमति दे दी है, लेकिन हमें अभी भी आधिकारिक रूप से पत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जैसे ही हमें पत्र मिल जाता है, हम यात्रियों के लिए नये टर्मिनल को खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नये टर्मिनल को कब से खोला जाएगा, इस बाबत कोई निश्चित तारीख की घोषणा वह नहीं कर सकते हैं।

पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल की खासियतें

maharashtra pune airport

पुणे का नया टर्मिनल लगभग 5 लाख वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसकी वार्षिक क्षमता करीब 70 लाख यात्रियों की है। नये टर्मिनल बिल्डिंग में सेल्फ चेक इन कियॉस्क, 72 चेक इन काउंटर्स, बैगेज ड्रॉप कियॉस्क, विमान को सीधे टर्मिनल से जोड़ने वाली 10 एयरोब्रिज आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट के नये टर्मिनल को पूरी तरह से तैयार करने में लगभग 475 करोड़ रुपए की लागत बतायी जाती है।

new terminal pune airport

एयरपोर्ट परिसर को पुणे और महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति के आधार पर ही सजाया गया है। टर्मिनल बिल्डिंग के ठीक बाहर पुणे के प्रसिद्ध शनिवारवाड़ा के तर्ज पर गार्डन तैयार किया गया है। एयरपोर्ट पर पार्किंग की समस्या न हो, इसके लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाया गया है। पार्किंग को तैयार करने में लगभग 120 करोड़ रुपए की लागत आयी है। इस पार्किंग में एक बार में करीब 1024 कारों को पार्क किया जा सकेगा।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai pune airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+