Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाशिवरात्रि : ईशा फाउंडेशन के 'एक रात शिव के साथ' का शेड्यूल, कैसे करें लास्ट मिनट रजिस्ट्रेशन!

महाशिवरात्रि : ईशा फाउंडेशन के 'एक रात शिव के साथ' का शेड्यूल, कैसे करें लास्ट मिनट रजिस्ट्रेशन!

महाशिवरात्रि पर देश के हर छोटे-बड़े मंदिर में खास आयोजन किया जाता है। चाहे काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर हो या उज्जैन में महाकालेश्वर धाम...या फिर किसी गली-मुहल्ले में स्थापित महादेव का कोई मंदिर। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर एक और जगह आयोजित होने वाला कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय है और वह है कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन का कार्यक्रम।

इस साल भी महाशिवरात्रि पर ईशा फाउंडेशन विशेष आयोजन करने वाली है, 'एक रात शिव के साथ'। महाशिवरात्रि पर पूरी रात चलने वाले इस कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है और इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी चल रहा है। इस कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट भी किया जाता है। अगर भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो अभी भी मौका है आपके पास। रजिस्ट्रेशन की लाइन अभी भी खुली हैं।

बता दें, कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन का मुख्यालय है। यहां 112 फीट ऊंची विश्व की सबसे बड़ी महादेव आदियोगी की मूर्ति के सामने महाशिवरात्रि की पूरी रात अध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित की जाती है और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

पहले आपको ईशा फाउंडेशन के 'एक रात शिव के साथ' कार्यक्रम का शेड्यूल बता देते हैं :-

इस साल भी ईशा फाउंडेशन का 'एक रात शिव के साथ' कार्यक्रम 8 मार्च की शाम को करीब 6 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन यानी 9 मार्च की सुबह तक चलेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभी भी ओपन है।

'एक रात शिव के साथ' कार्यक्रम 2024 का शेड्यूल -

  • पंच भूत क्रिया - शाम 06 बजे
  • भैरवी महायात्रा - शाम 06.15 बजे
  • आदियोगी दिव्य दर्शन - शाम 07 बजे
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम - शाम 07.15 बजे
  • सद्गुरु के साथ मध्य रात्रि ध्यान - रात 10.50 बजे
  • प्रसिद्ध कलाकारों की परफॉर्मेंस - देर रात 01.25 बजे
  • सद्गुरु ब्रह्म मुहूर्त प्रवचन और शंभू ध्यान - प्रात: 03.40 बजे
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम - प्रात: 04.20 बजे
  • कार्यक्रम का समापन - प्रात: 05.45 बजे

कैसे करें रजिस्ट्रेशन-

ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में अगर आप शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले से अपनी सीट ऑनलाइन बुक करनी पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले आपको ईशा फाउंडेशन के आधिकारिक वेबसाइट https://isha.sadhguru.org/mahashivratri पर जाना होगा। यहां 'कैसे हिस्सा लें' टैब पर क्लीक करने पर आपको कुछ अन्य विकल्पों के साथ 'आदियोगी की उपस्थिति में हिस्सा लें' पर क्लीक करना होगा।

इसके बाद स्क्रीन पर आपको 'Register Now' का विकल्प दिखेगा, जिसपर क्लीक करने पर एक नया टैब खुल जाएगा। इसमें कैटेगरी और व्यक्तियों की संख्या चुनकर Register पर क्लीक करें और व्यक्तिगत सभी जानकारियां भरने के बाद आपको पेमेंट का विकल्प दिया जाएगा। पेमेंट पूरा करने के बाद ईशा फाउंडेशन के 'एक रात शिव के साथ' कार्यक्रम के लिए आपकी सीटिंग बुक हो जाएगी।

ध्यान दें, अलग-अलग कैटेगरी में सीटिंग बुक करने के लिए आपको अलग-अलग शुल्क चुकाना पड़ेगा। इससे संबंधित सभी जानकारी ईशा फाउंडेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+