Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रिलायंस इंडस्ट्रीज की मदद से मेट संग्रहालय लगाएगा प्रदर्शनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मदद से मेट संग्रहालय लगाएगा प्रदर्शनी

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी की मदद से अमेरिका का प्रतिष्ठित मेट संग्रहालय भारतीय इतिहास पर प्रदर्शनी लगाने जा रहा है। इस प्रदर्शनी का नाम 'ट्री एंड सर्पेंट' है जो 21 जुलाई से शुरू होने वाली है। प्रदर्शनी के दौरान भारत में प्रारंभिक बौद्धकाल के शुरूआती वर्षों से लेकर 600 साल तक का शानदार सफर दिखाया जाएगा।

Neeta Ambani

प्रदर्शनी में ईसा पूर्व 200 ईसा के 400 वर्ष बाद तक का भारतीय बौद्ध इतिहास शामिल होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मदद से लग रही 'ट्री एंड सर्पेंट' प्रदर्शनी का एक विशेष प्रिव्यू प्रोग्रम रखा गया। इसमें नीता अंबानी के अलावा, कला जगत व कई अन्य क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू, भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और 'ट्री एंड सर्पेंट' के क्यूरेटर, जॉन गॉय शामिल थे। इस मौके पर नीता अंबानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मैं बुद्ध की धरती, भारत से आती हूँ। रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेट की पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए तथा 'ट्री एंड सर्पेंट' प्रदर्शनी को प्रस्तुत करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।"

Neeta Ambani

उन्होंने आगे कहा, "प्रारंभिक बौद्ध काल के 600 वर्षों की 125 से अधिक कलाकृतियाँ इस प्रदर्शनी में देखी जा सकेंगी। बुद्ध की सोच और भारतीय संस्कृति का गहरा संबंध है। बुद्ध के विचार आजतक दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि भारतीय संस्कृति की खूबियों को हम दुनिया तक पहुँचायें और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भारत तक लेकर आएँ।" बता दें, नीता अंबानी प्रतिष्ठित 'द मेट' संग्रहालय की पहली भारतीय ट्रस्टी हैं। 2019 में उन्हें मेट का ऑनररी ट्रस्टी बनाया गया था। तभी से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वह भारत की गौरवशाली कला परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करती रहती हैं।

Neeta Ambani

द आर्ट इंस्टिट्यूट ऑफ शिकागो में 'गेट्स ऑफ द लॉर्ड: द ट्रेडिशन ऑफ कृष्णा' पेंटिंग्स जैसी प्रस्तुतियों को आगे बढ़ाना हो या फिर 'द मेट' में लगने वाली भारतीय कला प्रदर्शनियों की मदद करना। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक दर्शकों को भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए भी रिलायंस लगातार प्रयास करता रहता है। रिलायंस ने भारतीय कला और संस्कृति को आगे बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' देश को समर्पित किया है, जहां हर रोज लगभग 5 से 6 हजार दर्शक विभिन्न कला और कलाकारों का हुनर देखने पहुंच रहे हैं।

More News

    Read more about: neeta ambani america
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+