मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना का पूरा होना भारतीय रेल के लिए एक स्वर्णिम युग के शुरुआत की तरह मानी जा रही है। वर्तमान में भारत में सर्वाधिक रफ्तार से जहां 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ती है। वहीं बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा से बातें करते हुए मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी को मात्र 2-3 घंटों में ही पूरी कर लेगी।
हाल ही में भारतीय रेलवे ने इस परियोजना का एरियल व्यू (Arial View) दिखाया है, जिसमें यह बताया गया है कि गुजरात के सूरत में यह परियोजना कितनी तेजी से आकार ले रहा है।

भारतीय रेलवे ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर गुजरात के सूरत में बन रहे बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण और प्रगति का बर्ड आई व्यू फोटो शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखकर यह साफ समझ में आ रहा है कि न सिर्फ इस परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है बल्कि इन तस्वीरों में इस परियोजना की जटिलाएं भी काफी स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में इस परियोजना के लिए बिछाए गये ट्रैक के साथ-साथ स्टेशन की इमारत भी दिखाई दे रही है।
बता दें, बुलेट ट्रेन परियोजना के देखरेख की जिम्मेदारी जापानी कंपनियों के साथ मिलकर नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) उठा रही है। दोनों देशों के बीच हुआ यह समझौता, इस परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने में काफी मददगार साबित होगा। बताया जाता है कि जापान के पास हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का काफी पुराना अनुभव रहा है। जो इस रेल परियोजना में जापानी एजेंसियों को शामिल करने की प्रमुख वजह भी बना था।
सूरत बना बुलेट ट्रेन परियोजना का प्रमुख केंद्र
बता दें, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के पूरे रूट का एक प्रमुख स्थान सूरत बन चुका है। इस परियोजना के कई खंड एक साथ प्रगति पर है। परियोजना के निर्माण की गति तेजी पर है और इस परियोजना को समयसीमा के अंदर पूरा करने के लिए सभी प्रकार से प्रयास किये जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना सिर्फ इन दोनों शहरों के बीच यातायात संपर्कों को सुधारने के लिए ही नहीं है बल्कि इस परियोजना की वजह से रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं और दोनों शहरों के बीच आर्थिक विकास को भी इस परियोजना के पूरा होने के साथ ही बढ़ावा मिलने की उम्मीद की जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications














