Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई एयरपोर्ट और नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई एयरपोर्ट और नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग शहरों में लगातार एयरपोर्ट और विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे एयरपोर्ट प्रशासन काफी परेशान हैं। अब 2 दिनों में लगातार एयरपोर्ट और विमान को बम से उड़ाने की ताजा धमकी आयी है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींदें उड़ा दी है। पहली धमकी मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली है, जिससे हड़कंप मच गया।

वहीं दूसरी धमकी नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की विमान को मिली है जिसके बाद विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गयी। विमान को खाली करके जांच की जा रही है।

mumbai airport bomb threat

'मोहम्मद विस्फोटक लेकर जा रहा है'

बुधवार की दोपहर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराजा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर सुरक्षाबल CISF के कंट्रोल रुम में एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। इस कॉल में मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। Money Control की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फोन करने वाला अज्ञात व्यक्ति का दावा था कि मुंबई से अजरबैजान जा रहे एक व्यक्ति मोहम्मद के पास बम है।

इस फोन कॉल के आने के तुरंत बाद CISF हरकत में आ गयी और पूरे एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। बताया जाता है कि कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कोई भी फ्लाईट डिटेल्स नहीं बताया था। यह कॉल दोपहर को 3 बजे के आसपास आया बताया जाता है।

बढ़ायी गयी एयरपोर्ट की सुरक्षा

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की इस धमकी के मिलने के बाद ही सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गयी। पूरे एयरपोर्ट की सघन जांच की गयी। हालांकि तलाशी में कुछ नहीं मिला। लेकिन इस वजह से कई विमानों को उड़ान भरने में देर हो गयी। पुलिस फोन कॉल की जांच कर रही है और कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिशें भी कर रही है। यात्रियों से भी कहा गया है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहे और किसी भी तरह के संदेहास्पद गतिविधि दिखने पर इसकी तुरंत सूचना दे।

indigo airlines bomb threat

फ्लाइट को मिली बम की धमकी

गुरुवार की सुबह नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइंस की विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिस वजह से इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग रायपुर में करनी पड़ गयी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर विमान को अलग खड़ा कर तकनीकी कर्मी और बम स्क्वॉड की टीम उसकी जांच की जा रही है। हालांकि जांच में विमान से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने की जानकारी मिली है।

बता दें, नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की विमान 6E812 में बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद गुरुवार की सुबह 9 बजे विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवायी गयी। विमान में क्रु के 6 सदस्य समेत कुल 187 यात्री सवार बताए जाते हैं।

गौरतलब है कि अक्टूबर से लेकर अब तक देश के विभिन्न एयरपोर्ट और विमानों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों की बाढ़ आयी हुई है। हालांकि जांच में कहीं भी कुछ नहीं मिल रहा है लेकिन इस वजह से बड़ी संख्या में विमानों को उड़ान भरने में देर हो रही है। इन धमकी भरे फोन कॉल करने के आरोपों में पिछले दिनों कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक धमकी भरे फोन कॉल आने का सिलसिला नहीं रुक रहा है।

More News

    Read more about: mumbai airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+