Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में ट्रैफिक जाम की परेशानी होगी खत्म, BMC लॉन्च करेगी नया पार्किंग ऐप!

मुंबई में ट्रैफिक जाम की परेशानी होगी खत्म, BMC लॉन्च करेगी नया पार्किंग ऐप!

इस सप्ताह ही मुंबई की बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹74,427.41 करोड़ का बजट पेश किया, जिसमें शिक्षा, शहरी विकास आदि पर काफी जोर दिया गया है। इसके साथ ही BMC ने अवैध पार्किंग की वजह से मायानगरी में हो रही पार्किंग की परेशानी और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए नया पार्किंग ऐप लॉन्च करने का फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक विभाग इस पार्किंग ऐप को बजट के आधार पर तैयार करेगी, जिसमें रजिस्टर कर गाड़ी के मालिक कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

mumbai bmc parking app

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार BMC के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पूरे महानगर के विकास के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की गयी है, जिनमें स्मार्ट ट्रांजिट, ग्रीन स्पेस, बेहतर स्वास्थ्य संरचनाएं, ट्रैफिक सुविधाओं के साथ-साथ पार्किंग सिस्टम को बेहतर बनाने की पहल की गयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BMC ने महानगर में ट्रैफिक जाम को कम करने और ट्रैफिक पर बेहतर नियंत्रण बनाने के लिए नया पार्किंग ऐप बनाने की घोषणा की है।

इस ऐप में एक बार रजिस्टर करने पर गाड़ी के मालिक एडवांस में अपने लिए पार्किंग की जगह निर्धारित समय के लिए पहले से ही बुक कर सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, पार्किंग का शुल्क भी ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी उन्हें इस ऐप के माध्यम से मिलेगी।

बता दें, इन दिनों मुंबई में ट्रैफिक की स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ी हुई है। खासतौर पर एल्फिंस्टोन रोड ओवर ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू होने की वजह से परेल और प्रभादेवी जैसे इलाके यानी मध्य और पश्चिमी रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाकों में इन दिनों आवाजाही करने वालों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। एल्फिंस्टोन रोड ओवर ब्रिज को अगले 2 सालों के लिए बंद रखा गया है।

एल्फिंस्टोन रोड ओवर ब्रिज अंग्रेजों के जमाने का मुंबई में 5वां ब्रिज है, जिसे लंबे समय के लिए बंद किया गया है। इससे पहले सिओन रोड ओवर ब्रिज, कार्नैक ब्रिज, बेल्लासिस ब्रिज और रे रोड ब्रिज को भी बंद किया जा चुका है।

More News

Read more about: mumbai traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+