Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'तेज' की बढ़ी रफ्तार, किस तरफ बढ़ रहा है यह चक्रवाती तूफान?

'तेज' की बढ़ी रफ्तार, किस तरफ बढ़ रहा है यह चक्रवाती तूफान?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर के ऊपर विकसित हुआ कम दबाव का क्षेत्र शनिवार की देर रात को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस साल अरब सागर में उठा यह दूसरा चक्रवाती तूफान होगा। इस चक्रवाती तूफान का नाम 'तेज' रखा जाएगा।

mumbai cyclone

पहले आशंका जतायी जा रही थी कि अगर अरब सागर में तैयार हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होता है तो यह मुंबई में तबाही मचा सकता है। साथ में इसके गुजरात की तरफ बढ़ने की भी संभावना जतायी गयी थी। लेकिन...

मुंबईवासियों को अब घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार चक्रवाती तूफान 'तेज' से गुजरात को भी खतरा नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद यह निम्न दबाव का क्षेत्र ओमान व यमन के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ बढ़ सकता है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस चक्रवाती तूफान से मुंबई को कोई खतरा नहीं है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार तूफान पर अपनी नजरें जमाएं अधिकांश मॉडल यह संकेत कर रहे हैं कि तूफान यमन-ओमान तट की तरफ बढ़ रहा है। 22 अक्टूबर के आसपास अरब सागर में तैयार हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल सकता है।

मौसम विभाग के अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर किये गये एक पोस्ट कर बताया कि चक्रवाती तूफान 'तेज' अभी यमन के सकोट्रा (यमन) से करीब 670 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा में मौजूद है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि यह चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर की अहले सुबह यमन के घाईदा और ओमान सालाला के तट को छू सकता है।

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी चेतावनी जाहिर की है कि कभी-कभी तूफान अपने आनुमानिक पथ से भटक भी जाते हैं। ऐसा चक्रवाती तूफान 'विपरजॉय' के मामले में देखा गया था। जून महीने में अरब सागर में ही चक्रवाती तूफान 'विपरजॉय' तैयार हुआ था, जो शुरुआत में तो उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ा था लेकिन बाद में इसने अपना रास्ता बदल लिया और गुजरात में मांडवी व पाकिस्तान के कराची तट से होकर यह गुजरा था।

IMD

बता दें, सामान्य चक्रवाती तूफान में हवा की गति 62-88 किमी/घंटा होती है। जब हवा की रफ्तार 89-117 किमी/घंटा पर पहुंच जाती है, तब इसे गंभीर चक्रवाती तूफान कहा जाता है। अहमदाबाद स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार '22 अक्टूबर की शाम तक इसके भयंकर चक्रवाती तूफान का आकार लेने की संभावना है। यह तूफान यमन और दक्षिणी ओमान तटों की तरफ बढ़ सकता है। अगले 7 दिनों तक गुजरात में मौसम शुष्क बना रहेगा।'

More News

    Read more about: mumbai cyclone
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+