Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »24 जुलाई से मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 होगी शुरू, कितने स्टेशन और क्या है रूट?

24 जुलाई से मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 होगी शुरू, कितने स्टेशन और क्या है रूट?

मुंबई का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर 'मेट्रो लाइन -3' का सफर अब शुरू ही होने वाला है। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने का इंतजार पिछले लंबे समय से मुंबईकरों का एक बड़ा हिस्सा कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों में भाजपा नेता के हवाले से बताया गया है कि मुंबई की पहली अंडरग्राउंड (भूमिगत) एक्वा लाइन मेट्रो 24 जुलाई से शुरू होने वाली है।

इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से काफी लोगों को सुविधा मिलेगी। बताया जाता है कि मुंबई मेट्रो का यह कॉरिडोर उपनगरीय रेल सेवा के दबाव को कम करने में काफी मददगार साबित होगा।

mumbai metro line 3 inauguration news

कितनी रही लागत?

मुंबई मेट्रो का लाइन-3, जिसे कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ (SEEPZ) लाइन भी कहा जाता है, की लंबाई 33.5 किमी है। इस मेट्रो परियोजना को बनाने की कुल लागत करीब 37,276 करोड़ की आयी है जिसमें से 21,280 करोड़ रुपए JICA कर्ज के तौर पर इसी साल फरवरी में केंद्र सरकार की ओर से मुहैया करवायी गयी थी। हाल ही में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) ने मेट्रो लाइन-3 पर ट्रायल रन संपन्न करवाया है।

एयरपोर्ट जाने वालों को होगी सुविधा

मुंबई मेट्रो लाइन-3 या एक्वा लाइन मेट्रो के शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें काम के सिलसिले में या अपनी उड़ान पकड़ने के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आवाजाही करनी पड़ती है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो कॉरिडोर का पहला फेज, जो 12 किमी लंबा होगा, आरे (Aarey) को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से जोड़ेगा।

यह पूरा स्ट्रेच अंडरग्राउंड ही होने वाला है। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से कफे परेड से आरे तक पहुंचने में महज 1 घंटे का समय लगेगा। वर्तमान में इस दूरी को तय करने में लगभग 2 घंटे का वक्त लग जाता है। इसके अलावा नरीमन प्वाएंट, फोर्ट, लोअर परेल आदि इलाकों तक पहुंचने में भी लोगों को काफी सुविधा होने वाली है।

mumbai metro line 3 opening date

कौन-कौन से होंगे स्टेशन?

  • कफे परेड (Cuffe Parade)
  • विधान भवन
  • चर्चगेट
  • हुत्तमा चौक
  • सीएसटी मेट्रो
  • कलबादेवी
  • गिरगांव
  • ग्रैंड रोड
  • मुंबई सेंट्रल मेट्रो
  • महालक्ष्मी
  • साइंस म्यूजियम
  • आचार्य आत्रे चौक
  • वर्ली
  • सिद्धिविनायक
  • दादर
  • शीतलादेवी
  • धारावी
  • बीकेसी (BKC)
  • विद्यानगरी
  • सांताक्रुज
  • घरेलु एयरपोर्ट
  • सहर रोड
  • अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
  • मरोल नाका
  • MIDC
  • SEEPZ
  • आरे डिपो

क्या होगी टाइमिंग?

Financial Express की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की मेट्रो लाइन-3 कॉरिडोर पर सुबह 6.30 बजे से रात को 11 बजे तक मेट्रो का परिचालन होगा। हर दिन यात्रियों को लगभग 260 मेट्रो सेवाएं मिलेंगी। इस रूट पर मेट्रो 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। आम तौर 35 किमी का रास्ता तय करने में जहां 2 घंटे का समय लग जाता था वहीं मेट्रो से इस दूरी को तय करने में करीब 50 मिनट का समय लगेगा।

More News

    Read more about: mumbai metro maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+