Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »PM मोदी आज करेंगे मुंबई में MTHL का उद्घाटन, गाड़ियों को कितना देना होगा टोल फीस?

PM मोदी आज करेंगे मुंबई में MTHL का उद्घाटन, गाड़ियों को कितना देना होगा टोल फीस?

पिछले लंबे समय से मुंबई और खासतौर पर नवी मुंबई के रहने वाले लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। 12 जनवरी यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक' (MTHL) का उद्घाटन करने वाले हैं। 21.8 किमी लंबी समुद्र पर बनी भारत की इस सबसे लंबी ब्रिज के खुल जाने के बाद मुंबई से नवी मुंबई के बीच की दूरी न सिर्फ घट जाएगी बल्कि यात्रियों का काफी समय भी बचेगा।

mthl navi mumbai

6 लेन चौड़ी है ब्रिज

मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाली 'मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक' को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर 'अटल-सेतु' का नाम दिया गया है। यह ब्रिज 6 लेन चौड़ी है जो नवी मुंबई से मुंबई तक के सफर की समयावधि को काफी कम कर देगा। 21.8 किमी लंबे इस ब्रिज में से 16.5 किमी हिस्सा पानी पर है।

MTHL की शुरुआत मुंबई के सेवरी से होगी और रायगढ़ जिले के उरन तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होगा। इस ब्रिज के खुल जाने के बाद मुंबई से नवी मुंबई तक की दूरी को तय करने में महज 20 मिनट का समय लगेगा। वर्तमान समय में इस दूरी को तय करने में करीब 2 से ढाई घंटे का समय लगता है। इस वजह से हर साल लगभग 100 लाख लीटर ईंधन की बचत भी होगी।

mumbai trans harbour link

हर रोज गुजरेंगे 70 हजार वाहन

मुंबई मेट्रोपॉलीटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के मुताबिक खुल जाने के बाद अटल-सेतु से होकर हर रोज 70,000 वाहर गुजरेंगे। MTHL का उद्घाटन होने से पहले मुंबई पुलिस ने इस ब्रिज से होकर गुजरने वाली गाड़ियों का स्पीड सीमा, टोल शुल्क और कौन से वाहन गुजर सकते हैं, उनके बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है।

मिली जानकारी के अनुसार इस ब्रिज पर से होकर कोई भी वाहन अधिकतम 100 किमी/घंटा की स्पीड से गुजर सकते हैं। ब्रिज पर चढ़ते और नीचे उतरते समय वाहनों को 40 किमी/घंटा की स्पीड सीमा में रहना होगा। यह स्पीड सीमा सभी प्रकार के वाहनों जैसे कार, टैक्सी, हल्की गाड़ियां, मिनी बस और डबल डेकर बसों पर भी लागू होगी।

22 km long bridge on sea

कौन सी गाड़ियां नहीं चलेंगी ब्रिज पर

  • मोटरसाईकिल
  • मोपेड
  • तीन पहिया वाहन
  • ऑटो
  • ट्रैक्टर
  • पशुचालित वाहन
  • धीमी चलने वाली वाहन
mthl atal setu

कितना देना होगा टोल शुल्क

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक से होकर गुजरने वाले वाहनों को एक तरफ के लिए ₹250 और दोनों तरफ के लिए ₹375 का शुल्क देना होगा। हालांकि इसे भारत का सबसे अधिक महंगा टोल शुल्क करार दिया जा रहा है लेकिन राज्य सरकार 1 साल के बाद फिर से टोल शुल्क में बदलाव करने के बारे में सोचेगी। संभावना जतायी जा रही है कि 1 साल बाद टोल शुल्क में कम किया जाए। भारी वाहनों या ट्रकों और बसों को मुंबई पोर्ट-सेवरी एग्जिट से MBPT रोड होकर जाने की सलाह दी गयी है।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+