Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 दिन ट्रैफिक ब्लॉक, कब? जाने वैकल्पिक रास्ता

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 दिन ट्रैफिक ब्लॉक, कब? जाने वैकल्पिक रास्ता

अगर आप मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वाले हैं तो जरा ध्यान दें। इस सप्ताह 3 दिन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर होने वाला है ट्रैफिक ब्लॉक। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन विकास निगम (MSRDC) ने यह घोषणा करते हुए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण होने वाला रूट डायवर्जन, रूट डायवर्जन का समय और वैकल्पिक रास्तों के बारे में जानकारी दे दी है।

बताया जाता है कि एक ब्रिज पर गार्डर लॉन्च करने की वजह से इस एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है।

mumbai-pune-expressway

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट में MSRDC के जनसंपर्क अधिकारी तुषार अहिर के हवाले से बताया गया है कि 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक ब्लॉक करने का फैसला लिया गया है। एक्सप्रेसवे पर लगने वाली जाम को कम करने के लिए होने वाले विकास कार्यों की वजह से ही यह फैसला लिया गया बताया जाता है।

इस दौरान मुंबई से पुणे की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्टेट रूट लेना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्सप्रेसवे से 58.50 किमी की दूरी पर मौजूद कसगांव में एक ब्रिज पर गार्डर लॉन्च करने का काम किया जाएगा। इस वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 22 जनवरी से 24 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच ट्रैफिक ब्लॉक करने का फैसला लिया गया है।

क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

बताया जाता है कि मुंबई की ओर पुणे की तरफ जाने वाले वाहनों को मुंबई से लगभग 54.70 किमी की दूरी लोनावला के पास मौजूद वल्वान से डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहनों को वल्वान से नेशनल हाईवे 48 की ओर भेज दिया जाएगा जो वर्सोली होकर देहु रोड पर फिर से एक्सप्रेसवे पर आ सकेंगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन 3 दिनों के दौरान पुणे की तरफ से मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। तुषार अहिर ने बताया कि अगर वाहन चालकों को कोई भी परेशानी होती है तो वे MSRDC से संपर्क कर सकते हैं, जिसके लिए संपर्क नंबर भी जारी किया गया है।

संपर्क नंबर

MSRDC - 9822498224
हाईवे पुलिस - 9833498334

इस एक्सप्रेसवे से होकर मुंबई से पुणे की ओर जाने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक डायवर्जन का ध्यान रखते हुए ही अपनी यात्रा का प्लान बनाएं।

More News

    Read more about: pune mumbai expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+