Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नेपाल विमान हादसा : टेकऑफ करते ही हुआ दुर्घटनाग्रस्त - 18 यात्री मरे, त्रिभुवन एयरपोर्ट बंद

नेपाल विमान हादसा : टेकऑफ करते ही हुआ दुर्घटनाग्रस्त - 18 यात्री मरे, त्रिभुवन एयरपोर्ट बंद

नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक विमान हादसे में 18 लोगों की जान चली गयी। सौर्य एयरलाइंस का यह छोटा विमान यात्रियों को काठमाण्डू से पोखरा लेकर जा रहा था। जब टेकऑफ के तुरंत बाद ही उसमें आग लग गयी और इस हादसे में विमान में सवार सभी 18 यात्रियों की जान चली गयी।

हालांकि इस हादसे में विमान के पायलट को बचा लिया गया है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सोशल मीडिया पर हादसे के वक्त का वीडियो वायरल हो रहा है।

nepal

वीडियो में विमान के जमीन से टकराने और उसमें तुरंत आग लग जाने की वजह से काले धुएं के उठते गुबार को स्पष्ट देखा जा सकता है। मीडिया से बात करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से टेक ऑफ कर रहा था। अचानक विमान झटके के साथ जमीन से टकरा गया। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गयी और रनवे के पूर्वी ओर एक खाई में जा गिरा। पुलिस और फायरफाइटर्स ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हालांकि इस हादसे में विमान में सवार किसी भी यात्री की जान नहीं बचायी जा सकी। काठमाण्डू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह हादसा सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ बताया जाता है। हादसे में घायल विमान के पायलट कैप्टन एम आर शाक्य को रेस्क्यू किया गया। वर्तमान में उनका इलाज काठमाण्डू के अस्पताल में चल रहा है।

nepal 2

त्रिभुवन एयरपोर्ट बंद

नेपाल के काठमाण्डू में हुए इस भयावह दुर्घटना के बाद ही त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह नेपाल का सबसे प्रमुख घरेलु और इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इमरजेंसी क्रु वर्क चलने की वजह से एयरपोर्ट को फिलहाल बंद किया गया है। बता दें, इस हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गयी और सिर्फ पायलट को ही जीवित बचाया जा सका है। जो वर्तमान में अस्पताल में इलाजरत हैं। इस विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से ही टेकऑफ किया था।

nepal accident

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह विमान बॉम्बार्डियर CRJ-200ER था, जिसे साल 2003 में बनाया गया था। विमान पोखरा जा रहा था, जहां उसकी मरम्मत करनी थी। इस विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट के रनवे 2 से टेकऑफ किया और रनवे 20 के पास क्रैश हो गया।

More News

    Read more about: nepal flight airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+