Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश में कोरोना संक्रमण के नये मामले घटे पर मरने वालों की संख्या बढ़ी

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामले घटे पर मरने वालों की संख्या बढ़ी

पिछले कुछ दिनों के दौरान राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि मंगलवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी कमी आयी है लेकिन कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

covid 19

देशभर में कोरोना के मामलों में आयी गिरावट

पिछले कुछ दिनों से देशभर में कुल मिलाकर कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले हर रोज सामने आ रहे थे। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को 9 हजार 111 और 18 अप्रैल को कोरोना के 7 हजार 633 नये मामले सामने आये हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लोगों ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। इनमें सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली के निवासी हैं।

मरने वाले 11 में से 4 लोग दिल्ली निवासी

कोरोना संक्रमण की स्थिति देशभर में काफी गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण से कुल 11 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली में 4 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और कर्नाटक में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गयी है।

corona

महाराष्ट्र, हरियाणा और बंगाल में कोरोना की बढ़ी रफ्तार

सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 505 नये मामले दर्ज किये गये जिसमें से 262 मामले अकेले मुंबई से सामने आये हैं। इसके अलावा पूणे, औरंगाबाद, अकोला जैसे शहरों से भी कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किये गये। हरियाणा में कोरोना के 898 नये मामले दर्ज किये गये और एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर जैसे शहरों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही नियमित रूप से ऑफिसों की सफाई करने का भी उन्होंने आदेश जारी किया है।

More News

    Read more about: delhi maharastra west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+