Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Pitrupaksha Mela 2024 : गया में जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, कहां से मिलेगी रिंग बस

Pitrupaksha Mela 2024 : गया में जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, कहां से मिलेगी रिंग बस

गया में पितृपक्ष मेले की शुरुआत होने वाली है। इस साल पितृपक्ष 17 सितंबर से शुरू होने वाली है, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। पितृपक्ष मेले में अपने पितरों को पिंडदान करने के लिए देश-विदेश से तीर्थ यात्रियों के बिहार पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है।

बताया जाता है कि सभी तीर्थ यात्रियों के ठहरने, उनके खाने-पीने और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये जा रहे हैं। इसके साथ ही पितृपक्ष मेला के दौरान गया में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किये गये हैं।

gaya pitrupaksha mela parking

यातायात रूट प्लान में बदलाव

पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने गया में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की ओर खास ध्यान दिया है। इस वजह से पितृपक्ष मेले के दौरान कई रास्तों को वन-वे किया जाएगा। वहीं इस दौरान गया शहर में अहले सुबह 3 बजे से रात के 11 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से रोक लगाने की भी योजना बनायी गयी है।

आइए जान लेते हैं गया में पितृपक्ष मेले को लेकर यातायात की कौन सी व्यवस्थाएं की गयी है -

वन-वे होगा रास्ता

पितृपक्ष मेले के दौरान गाड़ियों की आवाजाही को सुचारु रूप से करवाने के लिए गया रेलवे स्टेशन से चांदचौरा तक के रास्ते को वन-वे करने का फैसला लिया गया है। गया रेलवे स्टेशन से बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, काशीनाथ मोड़, दिग्घी तालाब, राजेंद्र आश्रम, एपपीआर मॉल, नागमतिया रोड होते हुए वापस स्टेशन का रूट बनाया गया है। इस रूट में पितृपक्ष मेले के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस रूट से होकर केवल छोटे वाहन ही आवाजाही कर सकेंगे।

  • मेला क्षेत्र बंगाली आश्रम से विष्णुपद मंदिर इलाके में सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिनके पास जिला प्रशासन से अनुमति होगी।
  • दिग्घी तालाब कोईरीबारी, नादरागंज होकर टिल्हा धर्मशाला का पूर्वी भाग, चांदचौरा पूर्वी, चांदचौरा पश्चिमी के उत्तरी रोड, राजेंद्र आश्रम, टिल्हा धर्मशाला का पश्चिमी गेट, दिग्घी तालाब मोड़ से पश्चिम आईएमए तक का रास्ता वन-वे रहेगा।
  • जीबी रोड पर पीरमंसूर से पिलग्रीम अस्पताल मोड़ तक का रास्ता सिर्फ पटना की ओर जाने के लिए खुला रहेगा।
  • मानपुर पुल के पश्चिमी छोर से किरण सिनेमा, टावर चौक, रमना रोड, पीरमंसूर तक का रास्ता सिर्फ उत्तर की ओर जाने के लिए ही खुला रहेगा।
  • काशीनाथ मोड़ से स्टेशन जाने के लिए वाहनों को नगमतिया मोड़ से रेलवे अस्पताल मोड़ होकर रेलवे गुमटी नंबर 1 से सीधे स्टेशन जाना होगा।
  • छोटे वाहनों को बाटा मोड़ से सीधे स्टेशन की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाली गाड़ियों को बाटा मोड़ होते हुए स्वराजपुरी रोड होकर आगे जाना होगा।
  • समीर तक्या से सीधे मंगलागौरी की ओर गाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • जो गाड़ियां समीर तक्या से बोधगया जाना चाहती हैं, उन्हें समीर तक्या चौक से चांदचौरा पश्चिमी चौक, नारायण चुआं मोड़, बंगाली आश्रम, नारायणी पुल होकर घुघरीटांड रिवर साइड बाईपास से होकर जाना होगा।
  • नारायण चुआं मोड़ से मंगलागौरी की ओर वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहेगा। घुघरीटांड से मंगलागौरी जाने वाली छोटी गाड़ियों को गोदावरी होते हुए समीर तक्या की ओर से जाना होगा।
traffic advisory gaya pitrupaksha mela

4 जगहों पर मिलेगी रिंग बस

  • रेलवे स्टेशन से विष्णुपद मंदिर
  • विष्णुपद मंदिर से प्रेतशिला
  • गांधी मैदान से विष्णुपद
  • विष्णुपद से बोधगया

क्या रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

पितृपक्ष मेले में आने वाले छोटी-बड़ी गाड़ियों के पार्किंग के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जिन स्थानों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है, वो हैं -

  • सिकड़िया मोड़ बस स्टैंड
  • गया कॉलेज खेल परिसर
  • प्रेतशिला
  • केंदुई
  • रेलवे स्टेशन गया
  • पंचायती अखाड़ा
  • कोलरा अस्पताल मैदान
  • भुसुंडा मैदान
  • सीताकुंड
  • कुष्ठ रोग अस्पताल परिसर
  • बाईपास के पास पुल निर्माण नगर निगम परिसर

किन-किन जगहों पर रहेगी बैरिकेडिंग

पितृपक्ष मेले के दौरान गया में तीर्थ यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 27 जगहों पर जिला और पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग करने का फैसला लिया है। जिन जगहों पर मुख्य रूप से बैरिकेडिंग की जाएगी उनमें रामशिला मोड़, उत्तर मानस टीओपी, पिता महेश्वर जाने वाला रास्ता, अंदर गया टीओपी, चांदचौरा से विष्णपद जाने वाला रास्ता, गया कुपवेदी, बंगाली आश्रम, अक्षयवट तीन मुहानी, बाटा मोड़, गया कॉलेज खेल परिसर, मुन्नी मस्जिद मोड़, बाईपास, छोटकी नवादा, घुघरीटांड़ हनुमान मंदिर, पटना-गया बाईपास रोड, चांदचौरा पूर्वी छोर, नारायण चुआं मोड़ शामिल हैं।

यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे विभिन्न जगहों पर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण जगह जैसे देवघाट, गजाधर घाट, विष्णुपद मंदिर के आसपास, रबर डैम, सीताकुंड और सीतापथ पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

More News

    Read more about: pitrupaksha mela gaya bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+