Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल शुरू, जानिए कौन सी दो एयरलाइंस सबसे पहले भरेगी T-2 से उड़ान

पुणे एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल शुरू, जानिए कौन सी दो एयरलाइंस सबसे पहले भरेगी T-2 से उड़ान

पिछले लंबे समय से पुणे वालों को जिस चीज का इंतजार था, आखिरकार वह दिन आ ही गया। पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल यानि टर्मिनल-2 के शुरू होने का इंतजार इसके उद्घाटन के बाद से ही किया जा रहा था। अब वह दिन आने वाला है। अगर आप अगले सप्ताह पुणे एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हैं तो एक बार जरूर चेक कर लिजीएगा कि आपकी फ्लाइट T-1 से है या T-2 से। हालांकि हम आपकी कुछ मदद यहां पर कर सकते हैं।

कहीं आपका टर्मिनल भी तो नहीं बदल गया है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार 14 जुलाई से पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल से कई विमानों का संचालन शुरू होने वाला है।

Times of India की एक रिपोर्ट में पुणे एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अगस्त के शुरुआत में ही पुणे एयरपोर्ट को पूरी तरह से नये टर्मिनल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें, पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 10 मार्च को वर्चुअल माध्यम से किया था।

उद्घाटन के 126 दिनों बाद नये टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू होने वाला है। पुणे एयरपोर्ट के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने टर्मिनल से नये टर्मिनल में उड़ानों का स्थानांतरण अलग-अलग चरणों में किया जाएगा।

14 जुलाई से कौन सी फ्लाइट नये टर्मिनल से मिलेंगी?

पुणे एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष धोखे के एक बयान के अनुसार 14 जुलाई से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस का संचालन नये टर्मिनल से शुरू होने वाला है। पहले चरण में कुल 32 विमानों का संचालन पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल से होने वाला है।

उन्होंने बताया कि नये टर्मिनल से पहली उड़ान एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-858) पुणे से नई दिल्ली के लिए होगी। अगले महीने यानी अगस्त के शुरुआत में ही सभी एयरलाइंस, अन्य विभागों और एजेंसियों को पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल में स्थानांतरित कर दिया जा सकता है।

मरम्मत के लिए बंद होगा पुराना टर्मिनल

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सितंबर के मध्य तक मरम्मत के लिए पुणे एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को बंद कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि इसे अगले 1 साल के लिए बंद किया जाएगा। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल की मरम्मत के लिए ₹25 करोड़ रुपए स्वीकृत भी किये जा चुके हैं।

बताया जाता है कि पुणे एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का अराइवल एरिया को बदलकर एक और डिपार्चर एरिया बनाया जाएगा, जिसमें 16 नये चेक-इन काउंटर होंगे। वहीं एयरपोर्ट के वर्तमान डिपार्चर एरिया को ध्वस्त कर देने की संभावना है।

यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष धोखे ने बताया जो यात्री नये टर्मिनल के अराइवल से एयरोमॉल के मल्टी-लेवल कार पार्किंग में जाना चाहते हैं, उनके लिए 2 बसों का इंतजाम किया गया है। हर बस में 30 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा करीब 9 बैट्री चालित कार्ट का इंतजाम भी किया गया है। 14 जुलाई से एयरपोर्ट के नये और पुराने टर्मिनल के बीच की बैरीकेडिंग को हटा दिया जाएगा।

अराइवल से एयरोमॉल तक की दूरी मात्र 400 मीटर की है। उन्होंने कहा, हमें लगता है कि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। दिल्ली या दूसरे एयरपोर्ट पर यह दूरी और भी ज्यादा है। बताया जाता है कि जिस तरह पुराने टर्मिनल में कैब पिक-अप के लिए पिक-अप प्वाएंट पर आने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह से नये टर्मिनल में भी होगी। हालांकि टर्मिनल के अंदर कैब या ऑटोरिक्शा ड्रॉप की अनुमति होगी।

बच्चों के लिए स्पेशल प्ले एरिया

पुणे एयरपोर्ट के नये टर्मिनल की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पेशल प्ले एरिया होगा। एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का संचालन शुरू होने के बाद 10 एयरोब्रिज का इस्तेमाल यात्री सेवाओं में किया जाएगा। इसके साथ ही इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम को भी शुरू किया जाएगा जो एक घंटे में 800-1000 बैगों को प्रोसेस करने की क्षमता रखता है।

इससे यात्रियों को ज्यादा देर तक लाइन में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। पुणे एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 5 कन्वेयर बेल्ट होंगे, जो ज्यादा चौड़े और अधिक झुके हुए हैं। इससे यात्रियों को बेल्ट से अपना सामान लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

बता दें, हर दिन पुणे एयरपोर्ट से होकर कुल 185-192 फ्लाइट आवाजाही करते हैं, जिससे होकर 31,000 यात्री हर दिन यात्रा करते हैं।

More News

Read more about: pune airport travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+