Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के 10 मेट्रो स्टेशनों से किराए पर ले सकेंगे ई-बाइक, जानिए कौन-कौन से स्टेशन और कितना होगा किराया?

पुणे के 10 मेट्रो स्टेशनों से किराए पर ले सकेंगे ई-बाइक, जानिए कौन-कौन से स्टेशन और कितना होगा किराया?

पुणे मेट्रो स्टेशनों के बाहर अब मिलेगी ई-बाइक की सुविधा, ताकि फर्स्ट और लास्ट माइल (शुरुआती और आखिर के कुछ हिस्से) पर यातायात संपर्क को बेहतर बनाया जा सकें। इसे लेकर पुणे मेट्रो प्रबंधन ने ई-बाईक किराए पर देने वाली कंपनी TS स्वीच ई-राइड प्रा. लि. के साथ करार भी किया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस पहल को चरणबद्ध तरीके से पुणे मेट्रो नेटवर्क में लॉन्च किया जाएगा।

पहले चरण में इसे 10 मेट्रो स्टेशनों पर लॉन्च किया गया है। संभावना जतायी जा रही है कि इस सेवा को अगले 1.5 से 2 महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।

pune metro ebikes

News18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे मेट्रो से हर दिन लगभग 1,60,000 लोग यात्रा करते हैं, जिन्हें मेट्रो स्टेशनों से बाहर निकलने के बाद शुरुआती और आखिरी कुछ किमी का सफर तय करने में कई बार परेशानियां भी होती हैं। ऐसे मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए ही स्टेशन परिसर के पास से ई-बाइक की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसके लिए उन्हें समय के आधार पर किराया चुकाना होगा। ई-बाइक की सेवा लेने के लिए यात्रियों को पहले से इनकी बुकिंग करनी होगी।

कौन-कौन से स्टेशनों पर मिलेगी ई-बाइक की सुविधा?

  • PCMC
  • संत तुकाराम नगर
  • नासिक फाटा
  • दपोडी
  • शिवाजीनगर
  • मंडई
  • स्वरगेट
  • रुबी हॉल क्लीनिक
  • आनंद नगर
  • वनज़

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो यात्री बड़ी ही आसानी से अपनी राइड को ऐप अथवा QR कोड के माध्यम से बुक कर सकते हैं। स्टेशन परिसर से ई-बाइक लेकर अपने काम के लिए जाने के बाद यात्री वापस इन्हें स्टेशन पर ही अथवा अपने नजदीकी डॉकिंग सेंटर पर इन्हें जमा करवा सकते हैं। फिलहाल 50 ई-बाइक के साथ इन सभी 10 मेट्रो स्टेशनों पर इस सेवा को शुरू किया जा रहा है।

डॉकिंग सेंटर का सर्वे किया जाएगा, जिसके बाद उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जाता है कि इन ई-बाइक को अधिकतम 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जा सकेगा और इस पर 2 लोग (150 किग्रा तक) सवारी कर सकते हैं। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर ये ई-बाइक 80 किमी तक चल सकते हैं।

कितना होगा किराया?

  • ₹1.50 प्रति मिनट
  • 1 घंटा के लिए ₹55
  • 2 घंटे के लिए ₹110
  • 3 घंटे के लिए ₹165
  • 4 घंटे के लिए ₹200
  • 6 घंटे के लिए ₹305
  • 24 घंटे के लिए ₹450

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इन ई-बाइक की बैट्री मात्र 5 मिनट में बदली जा सकती है और बाइक को रियल टाइम में ट्रैक भी किया जा सकता है। अगर किसी भी कारणवश कोई दुर्घटना घटती या कोई समस्या उत्पन्न होती है तो ई-बाइक के मोबाइल ऐप पर SOS बटन दिया होगा, जिससे तुरंत मदद मिल सकेगी।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+