Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में खुल गया है एम्प्रेस गार्डन फ्लावर शो 2025, खत्म होने से पहले इस वीकेंड जरूर घूम आएं

पुणे में खुल गया है एम्प्रेस गार्डन फ्लावर शो 2025, खत्म होने से पहले इस वीकेंड जरूर घूम आएं

एक तो जनवरी का आखिरी सप्ताहांत (Weekend) और ऊपर से गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी। दोहरी छुट्टी का जश्न मनाना तो बनता है। अगर आप अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि इस सप्ताहांत पुणे में आप कहां घूमने जाने वाले हैं, तो हम आपको एक बड़ा ही रंग-बिरंगा लेकिन बड़ा ही प्यारा सा विकल्प बता रहे हैं। कैसा रहे अगर यह वीकेंड आप प्रकृति और फूलों के बीच बिताएं... दिल बाग-बाग हो जाएगा। है न...।

तो ज्यादा देर न करते हुए जल्दी से अपने दोस्तों, कज़िन भाई-बहनों, पार्टनर या फिर पूरे परिवार के साथ प्लान बना लें पुणे के एम्प्रेस गार्डन फ्लावर शो (Empress Garden Flower Show) में जाने का। क्योंकि यह फ्लावर शो 24 जनवरी से शुरू हो चुका है और बस खत्म होने ही वाला है।

flower show pune

24 जनवरी से शुरू हुआ फ्लावर शो

पुणे का एम्प्रेस गार्डन फ्लावर शो 2025 को आधिकारिक रूप से 24 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसका उद्घाटन लैंड रिकॉर्ड्स के कमिश्नर और निदेशक डॉ. सुभाष दिवासे ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुणे की परंपरा को बनाएं रखने में अब युवाओं को भी आगे आने की जरूरत है।

Pune Pulse की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मौके पर डॉ. दिवासे ने कहा कि इस फ्लावर शो का उद्घाटन होने से पहले ही लोगों का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पैट्रॉन जैसे प्रतापराव पवार और सुमन किर्लोस्कर आदि ने इस परंपरा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

pune flower festival

कब तक चलेगा पुणे फ्लावर शो?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लावर शो का आयोजन एग्री-हॉर्टीकल्चर सोसायटी ऑफ वेस्टर्न इंडिया द्वारा किया गया है। उद्घाटन के मौके पर कई महत्वपूर्ण व्यक्ति जैसे अध्यक्ष प्रताप पवार, ऑनररी सेक्रेटरी सुरेश पिंगले, ट्रस्टी अनुपमा बर्वे, सुमन किर्लोस्कर, डॉ. श्रीनाथ कावडे, बालासाहेब शिवरकर और प्रशांत चव्हाण मौजूद थे। यह फ्लावर शो 3 दिनों तक चलेगा।

यानी 24 जनवरी से 26 जनवरी तक। आज फ्लावर शो का दूसरा दिन है और कल यानी रविवार को यह फ्लावर शो खत्म हो जाएगा। बता दें, वर्ष 1830 से एम्प्रेस गार्डन फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है, जो एक प्रकार से पुणे की संस्कृति में रच-बस गया है।

क्या-क्या देख सकेंगे यहां?

  • विभिन्न तरह के बोनसाई वाले पौधे
  • जापानी स्टाइल वाली फूलों की डिजाइन
  • कई प्रजातियों के गुलाब
  • कई तरह की सब्जियां
  • सजावटी पौधे

इसके साथ ही गार्डनिंग के शौकिनों के लिए प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विभिन्न प्रजातियों की सब्जियां, सजावटी पौधे आदि प्रदर्शित किया जाएगा।

flower festival pune

कितनी है एंट्री शुल्क?

पुणे के एम्प्रेस गार्डन में चल रहा फ्लावर शो सिर्फ पुणेकरों को ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों जैसे कोल्हापुर, सांगली और नासिक से भी बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रहा है। पहले दिन इस फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों में बड़ी संख्या में इन शहरों से आने वाले लोग भी शामिल रहे।

24 से 26 जनवरी तक चल रहा एम्प्रेस गार्डन फ्लावर शो Open to all है। यानी यहां प्रवेश निःशुल्क है। तो फिर अधिक देर न करते हुए जल्दी से यहां घूमने का प्लान बना लें, क्योंकि फ्लावर शो को खत्म होने में बस 2 दिनों, आज और कल, का ही समय रह गया है।

More News

    Read more about: pune weekend getaways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+