Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कल से पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सिर्फ नए टर्मिनल से उड़ान भरेंगी विमानें, जानिए इसकी विशेषताएं

कल से पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सिर्फ नए टर्मिनल से उड़ान भरेंगी विमानें, जानिए इसकी विशेषताएं

पिछले महीने यानी फरवरी में ही पुणे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की शुरुआत हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहोल के हवाले से बताया गया था कि करीब 80 प्रतिशत उड़ानों का संचालन पुणे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से ही किया जा रहा था लेकिन अब पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Pune International Airport) के नए टर्मिनल पर सभी फ्लाईट्स को स्थानांतरित कर दिया जाने वाला है।

कल यानी 5 मार्च 2025 से ही पुणे एयरपोर्ट की सभी विमानों का संचालन नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल से शुरू होने वाला है। पर क्या सुबह से ही सभी विमानों का संचालन पुणे के नए इंटिग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग (NITB) से शुरू कर दिया जाएगा? पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की क्या खासियतें हैं?

pune international airport

आइए जान लेते हैं -

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए इंटिग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग से सभी विमानों का संचालन 5 मार्च 2025 की सुबह 6 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि वर्तमान में पुणे एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल से 16 आने और 16 जाने वाली विमानें उड़ान भरती हैं।

लेकिन कल सुबह 6 बजे के के बाद से पुराने टर्मिनल से कोई भी विमान उड़ान नहीं भरेगी, बल्कि सभी विमानें नई टर्मिनल बिल्डिंग से ही उड़ान भरेगी। इसके बाद ही पुराने टर्मिनल को पूरी तरह से तोड़कर नए टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।

क्या-क्या होंगी नए इंटरनेशनल टर्मिनल की खासियतें?

  • पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया टर्मिनल लगभग 52000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
  • एयरपोर्ट पर 10 एयरोब्रिज हैं।
  • 34 चेक-इन काउंटर हैं, जो हर समय यात्रियों की सुविधा के लिए खुले रहते हैं।
  • अगर आप सेल्फ चेक-इन करना ज्यादा पसंद करते हैं तो इसके लिए 25 कियॉस्क भी हैं।
  • 5 बैगेज कारुसेल्स हैं, जिनमें से 2 सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए होंगे।
pune airport

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे एयरपोर्ट पर वार्षिक 9 मिलियन यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता रखता है। बात अगर टर्मिनल के डिजाइन की करें, तो यह महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को दर्शाता है। इसके साथ ही पुणे एयरपोर्ट का नया इंटिग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग एनर्जी एफिशिएंट तकनीक से बना है, जिसने ग्रीन बिल्डिंग के लिए 4 स्टार गृह की रेटिंग भी हासिल की है।

पुराने टर्मिनल से पुणे के नए टर्मिनल में सभी विमानों के स्थानांतरण को लेकर मुरलीधर मोहोल का कहना है कि नए इंटिग्रेटेड टर्मिनल में विमान सेवाओं का स्थानांतरण पुणे की विमानन संरचना में एक बड़ी छलांग है। यह नयी अत्याधुनिक सुविधा है, जो यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करवाता है।

एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे घर से निकलने से पहले एयरलाइंस कंपनी के नोटिफिकेशन पर जरूर ध्यान दें। साथ ही यह भी सलाह दी गयी है कि जो यात्री नए टर्मिनल पर पहली बार आने वाले हैं, वे हाथ में थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकले।

More News

    Read more about: pune airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+