Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के कटराज चौक फ्लाईओवर की बढ़ेगी लंबाई, कितनी? जानिए कहां से कहां तक होगा भू-अधिग्रहण?

पुणे के कटराज चौक फ्लाईओवर की बढ़ेगी लंबाई, कितनी? जानिए कहां से कहां तक होगा भू-अधिग्रहण?

पिछले 7 सालों से बंद पड़ा पुणे के कटराज-कोंडवा रोड को चौड़ा बनाने के काम में आखिरकार गति मिलने वाली है। इस सड़क को चौड़ा बनाने के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण करने को मंजूरी मिल गयी है जिसके लिए पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने राज्य सरकार से अतिरिक्त अनुदान की मांग की है।

इसके साथ ही नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फैसला लिया है कि कटराज चौक फ्लाईओवर की लंबाई भी बढ़ा दी जाएगी। इसके लिए भी भूमि अधिग्रहण करने की आवश्यकता है जिसके लिए PMC की स्टैंडिंग कमेटी ने अनुदान भी दे दिया है।

pune katraj-kodhwa flyover

Punekarnews की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कटराज-कोंडवा रोड को बनाने का काम वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। लेकिन इस काम को पूरा करने में उसके बाद से ही काफी विलंब हो रहा था क्योंकि जमीन के मालिकों के साथ न तो बातचीत पूरी हो पा रही थी और इस बीच भू अधिग्रहण का खर्च भी काफी बढ़ गया था।

बताया जाता है कि शुरुआत में लगभग ₹750 करोड़ से भूमि अधिग्रहण करने का फैसला लिया गया था जो अब बढ़कर ₹1100 करोड़ पर पहुंच गया है। इस वजह से इस परियोजना का मात्र 30% ही अब तक पूरा हो पाया है। इस परियोजना के बाकी हिस्से को पूरा करने के लिए ₹883 करोड़ की लागत से भूमि अधिग्रहण करने की जरूरत होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार PMC ने भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार से करीब ₹425 करोड़ की मांग की थी लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने सिर्फ ₹139.83 करोड़ का ही अनुदान मंजूर किया है। हालांकि PMC ने भूमि अधिग्रहण के लिए फिर से ₹425 करोड़ की मांग राज्य सरकार से की है।

under construction flyover pune

दूसरी ओर कटराज-कोंडवा रोड पर फ्लाईओवर को बनाने का काम भी चल रहा है और इसकी लंबाई भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि पिछले दिनों केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान कहा कि अगर PMC भूमि उपलब्ध करवाती है तो NHAI अपने खर्च पर इस फ्लाईओवर का निर्माण करेगी। बताया जाता है कि इसके बाद ही PMC ने सड़क को 50 मीटर अतिरिक्त चौड़ा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की पहल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 7 लोगों की करीब 2705 वर्ग मीटर जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के वंडर सिटी और राजस सोसायटी के बीच भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए PMC की स्टैंडिंग कमेटी ने जमीन के मालिकों को ₹9.57 करोड़ का मुआवजा देने का फैसला लिया है। हालांकि कटराज-कोंडवा फ्लाईओवर की लंबाई कितनी बढ़ेगी, इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। बताया जाता है कि पिछले कई सालों से जो लोग इस परियोजना के लिए अपनी जमीन नहीं देना चाहते थे, वे आखिरकार जमीन हस्तांतर करने के लिए राजी हो गये।

इसलिए PMC ने अब कटराज-कोंडवा रोड को चौड़ा बनाने का काम शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस रोड के चौड़ा होने की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी। इस रोड का मुख्य क्षेत्र, जिसे विकसित किया जाएगा वह है पुणे के कटराज में राजस सोसायटी से कोंडवा का खादी मशीन चौक तक का क्षेत्र।

More News

Read more about: pune traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+