Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे मेट्रो में शुरू होने वाली है Late Night यात्री सेवाएं, कब से और कितने बजे खुलेगी आखिरी मेट्रो?

पुणे मेट्रो में शुरू होने वाली है Late Night यात्री सेवाएं, कब से और कितने बजे खुलेगी आखिरी मेट्रो?

पुणेकरों के लिए बड़ी खुशखबरी! यह Good News खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें काम के सिलसिले में देर रात घर लौटना पड़ता है, कभी स्टेशन तो कभी एयरपोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों की मानें तो अब पुणे में देर रात तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवाने के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है। यह फैसला पुणे मेट्रो के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखकर लिया गया है।

तो अब अगर आप काम खत्म कर देर रात को ऑफिस से निकलते हैं, दोस्तों के साथ घूमते-फिरते घर लौटने में देर हो जाती है या बाहर कहीं से पुणे वापस ट्रेन अथवा फ्लाईट से लौट रहे हैं तो देर रात तक आपको घर जाने के लिए कैब-टैक्सी आदि का न तो इंतजार करना पड़ेगा और न ही इतनी रात को कैब मिलेगी या नहीं, इसकी चिंता करने की जरूरत होगी। क्योंकि यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं अब लगभग आधी रात तक उपलब्ध रहेगी।

pune metro double decker bridge

कब से शुरू होगी देर रात तक मेट्रो सेवा?

लोकमत टाईम्स की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल बल्कि जनवरी से ही पुणे मेट्रो का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि अभी तक तारीखों की आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गयी है लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि जनवरी 2025 के अंत तक यात्रियों की सुविधा के लिए देर रात तक मेट्रो सेवाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। बता दें, वर्तमान में पुणे मेट्रो का संचालन 2 रूट्स पर किया जाता है - वनज-रामवडी और पिम्प्री-स्वरगेट कॉरिडोर।

कितने बजे तक मिलेगी मेट्रो सेवा?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पुणे मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पर आखिरी मेट्रो चारों टर्मिनल स्टेशन से रात के 10 बजे खुलती है। लेकिन जब पुणे मेट्रो की देर रात यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी, तब चारों टर्मिनल स्टेशन से आखिरी मेट्रो रात के 11 बजे खुलेगी।

क्या होगा फायदा?

  • वनज-रामवडी कॉरिडोर : वनज से रामवडी टर्मिनल स्टेशन तक का सफर तय करने में मेट्रो को करीब 37 मिनट का समय लगता है। रात के 10 बजे जब इन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो खुलती है तो आखिरी स्टेशन तक पहुंचने से पहले यात्रियों को लगभग 10.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं मिलती रहती हैं। देर रात की मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद अगर रात को 11 बजे आखिरी मेट्रो इन दोनों टर्मिनल स्टेशन से खुलेगी तो लगभग 11.30-11.35 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
  • पिम्परी-स्वरगेट कॉरिडोर : ठीक उसी तरह से पिम्परी से स्वरगेट के बीच की दूरी को तय करने में मेट्रो के लगभग 34 मिनट का समय लगता है। रात के 10 बजे जब मेट्रो दोनों टर्मिनल स्टेशनों से खुलती है तो यात्रियों को लगभग 10.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं मिलती हैं। अब अगर रात के 11 बजे आखिरी मेट्रो दोनों टर्मिनल स्टेशन से खुलेगी तो रात के 11.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं मिलने की उम्मीद होगी।
pune metro late night service

क्या होगा बदलाव?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगर पुणे मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पर रात के 11 बजे आखिरी मेट्रो खुलेगी तो दोनों रूट के लिए रात 10 बजे के बाद कम से कम 6 अतिरिक्त मेट्रो चलानी पड़ सकती है। इन ट्रेनों के बीच का अंतराल 10 मिनट का होगा।

इसका सबसे ज्यादा फायदा उन यात्रियों को मिलने की उम्मीद है, जिन्हें काम की वजह से या किसी भी कारणवश घर लौटने में देर रात हो जाती है। इससे कैब-बस या टैक्सी का लंबा इंतजार भी नहीं करना होगा और वे सुरक्षित तरीके से घर लौट सकेंगे।

बताया जाता है कि पुणे मेट्रो के दोनों रूट्स पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद से ही लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि जब अतिरिक्त समय तक मेट्रो सेवाएं बढ़ा दी जाएंगी तब यात्रियों को निश्चित रूप से फायदा होगा। खासतौर पर वैसे यात्री जो नॉन-पिक आवर के दौरान भी मुख्य तौर पर परिवहन के सार्वजनिक साधनों पर ही निर्भर करते हैं।

इसके साथ ही पुणे की महा मेट्रो ने यात्रियों की शिकायतें, उनके सुझाव और प्रतिक्रियाओं को दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म भी लॉन्च किया है। पुणे मेट्रो के प्रत्येक स्टेशन पर दिये गये QR कोड को स्कैन कर यात्री अपनी प्रतिक्रियाएं, शिकायतें अथवा सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। हर स्टेशन पर मुहैया करवाए गये QR कोड ने कागज के फॉर्म को भरने जैसी परेशानियों को खत्म कर दिया है। एक बार QR कोड स्कैन कर फॉर्म ओपन हो जाने के बाद यात्री चलते-फिरते अपने मोबाइल में आसानी से अपनी प्रतिक्रिया या शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+