Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में अटल सेतु के पास नयी 14 लेन चौड़ी सड़क का प्रस्ताव, कहां से कहां तक? जानें फायदा

पुणे में अटल सेतु के पास नयी 14 लेन चौड़ी सड़क का प्रस्ताव, कहां से कहां तक? जानें फायदा

मुंबई में पिछले लंबे समय से विकास का कार्य जारी है। एक तरफ मेट्रो के अलग-अलग कॉरिडोर बन रहे हैं तो दूसरी ओर नयी सड़कें बनायी जा रही हैं जिससे आम लोगों का जीवन आसान बन सकें। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने मुंबई में एक नयी सड़क बनने की घोषणा की है।

14 लेन चौड़ी यह सड़क मुंबई को पुणे को रिंग रोड के माध्यम से जोड़ेगी, जो बेंगलुरु तक विस्तृत होगी। खास बात यह है कि यह सड़क अटल सेतु के पास से होकर गुजरेगी। संभावना है कि इस सड़क के बन जाने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही करीब 50% तक घट सकती है।

14 lane wide new road at pune

Times Now की एक रिपोर्ट के अनुसार बहुत जल्द ही इस सड़क का निर्माण शुरू होने वाला है। बता दें, वर्तमान में समुद्र पर बनी देश की सबसे लंबी ब्रिज अटल सेतु ही है, जो मुंबई के सेवरी को नवी मुंबई से जोड़ती है। बताया जाता है कि इस नयी सड़क के निर्माण से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की संख्या में कमी आने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से पुणे होते हुए यह सड़क कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु तक जाएगी। इस सड़क को नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेई सेवरी-न्हवा सेवा अटल सेतु के पास ही किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 14 लेन की होगी यानी यह किसी एक्सप्रेसवे से कम नहीं होगी।

mumbai-pune expressway

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश में स्मार्ट शहरों की तुलना में स्मार्ट गांवों का निर्माण करने की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह नयी सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में हमारे शहर की प्रगति को दर्शाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस सड़क का निर्माण ईको-फ्रेंडली तरीके से की जाएगी क्योंकि शहरों में वायु प्रदूषण की समस्याएं पहले से ही काफी ज्यादा होती है।

गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में हर साल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, कोलकाता, पटना, लखनऊ, मुंबई आदि शहर वायु प्रदूषण की समस्या से जुझते हैं। इन शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में यदि निर्माण कार्यों को ईको-फ्रेंडली तरीके से न किया गया तो निर्माण के दौरान मिट्टी, रेत, सीमेंट और पत्थर आदि के छोटे कण हवा में पहुंचकर वायु को और भी अधिक प्रदूषित करेंगे।

More News

    Read more about: pune mumbai expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+