Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के इन इलाकों में आज दिन भर बंद रहेगा पानी, जानिए क्या है वजह और कौन-कौन से इलाके?

पुणे के इन इलाकों में आज दिन भर बंद रहेगा पानी, जानिए क्या है वजह और कौन-कौन से इलाके?

3 अप्रैल (गुरुवार) का दिन पुणेकरों के लिए मुश्किल भरा दिन होने वाला है। एक तरफ तेज पड़ रही गर्मी और दूसरी तरफ पूरा दिन जलापूर्ति (Water Supply) का बंद रहना...पुणेवासियों के लिए दोहरी मुसीबत बनकर आने वाली है। जी हां, पुणे में 3 अप्रैल को कई इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप्प रहने वाली है। खासतौर पर पुणे के पूर्वी हिस्सों में पानी की किल्लत बढ़ेगी क्योंकि...

3 अप्रैल को भामा अस्खेड परियोजना को पूरा दिन पानी नहीं मिलेगा। पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अपने कई जलापूर्ति यूनिट और प्यूरिफिकेशन प्लांट में मरम्मत करने का फैसला लिया है। कौन-कौन से जलापूर्ति यूनिट और प्यूरिफिकेशन प्लांट में होगा रख-रखाव का काम? पुणे के कौन से इलाकों में 3 अप्रैल को पूरी तरह से बंद रहेगी जलापूर्ति?

pune no water supply

जलापूर्ति यूनिट और प्यूरिफिकेशन प्लांट जहां होगी मरम्मत

Times Now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के जिन जलापूर्ति यूनिट और प्यूरिफिकेशन प्लांट (पुराने और नए) में रख-रखाव व मरम्मत का काम किया जाएगा, उनमें शामिल हैं -

  • पार्वती
  • पुणे कैंटोनमेंट
  • होल्कर
  • वडगांव बुड्रुक
  • वर्जे
  • राजीव गांधी पम्पिंग स्टेशन

बताया जाता है कि 3 अप्रैल की सुबह से ही पुणे के उन सभी इलाकों में पानी बंद रहेगी जहां इन जलापूर्ति यूनिट से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। 24 घंटे बाद यानी शुक्रवार की दोपहर या रात से फिर से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो जाएगी।

कहां-कहां बंद रहेगा पानी?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के 3 अप्रैल को पुणे के जिन इलाकों में पानी पूरे दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है, उनमें शामिल हैं -

पश्चिम पुणे -

  • डेक्कन
  • शिवाजीनगर
  • स्वरगेट
  • कतराज
  • अंबेगांव
  • धनकावडी
  • हिंज
  • सिंहगढ़ रोड के आसपास के इलाके

मध्य पुणे -

  • गुरुवार पेठ
  • बुधवार पेठ
  • नाना पेठ
  • लोहिया नगर
  • मुकुंद नगर
  • घोरपडे पेठ
  • सहकरनगर
  • बीबवेवाडी
  • महर्षिनगर
  • गंगाधाम
  • लेक टाउन
  • शिवतेजनगर
  • इंदिरानगर का ऊपरी भाग
pune water supply

पूर्वी पुणे -

  • लोहागांव
  • विमान नगर
  • विश्रांतवाडी
  • येरवडा
  • धनोरी और आसपास के इलाके

उत्तर-पश्चिम पुणे -

  • बनेर
  • बलेवाडी
  • बावधन
  • पशन के कुछ हिस्से
  • औंध
  • मॉडेल कॉलेनी
  • गोखले नगर
  • कोथरूड
  • कर्वे नगर

दक्षिण-पूर्व पुणे और आईटी हब

  • हदस्पर
  • मुंधवा
  • रामटेकडी इंडस्ट्रियल एरिया
  • खरदी
  • EON आईटी पार्क
  • चंदन नगर और आसपास के आवासीय इलाके

PMC की पुणेवासियों को सलाह

PMC ने नागरिकों को सलाह दी है कि एडवांस में ही पर्याप्त मात्रा में पानी को स्टोर कर लें और इसका इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी के साथ करें। जलापूर्ति 4 अप्रैल की दोपहर या रात से दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि पूरी तरह से जलापूर्ति शुरू होने के बावजूद पुणे के कुछ इलाकों में पानी का दबाव कुछ समय तक काफी कम रह सकता है। इसलिए सभी निवासियों को सलाह दी जा रही है कि जितनी देर पानी बंद रहेगी, उतनी देर तक सावधानी के साथ पानी का उपयोग करें।

More News

    Read more about: pune maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+