Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के नए अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ती हुई नई रेलवे लाइन का प्रस्ताव, जानिए क्या होगा रूट?

पुणे के नए अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ती हुई नई रेलवे लाइन का प्रस्ताव, जानिए क्या होगा रूट?

पुणे के पुरन्दर इलाके में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को आसपास के इलाकों से जोड़ने के लिए एक नई रेलवे लाइन का प्रस्ताव दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस नई रेलवे लाइन में पुणे शहर के साथ-साथ आसपास के जिलों को जोड़ने के बारे में विचार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसके लिए ₹1.26 लाख करोड़ की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। इस परियोजना में मेट्रो रेलवे का विस्तार और बस रैपिड ट्रांजिट को भी शामिल किया गया है।

pune new airport line railway station

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही पुणे में प्रस्तावित पुरन्दर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सातारा रूट पर एक रेलवे लाइन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। बताया जाता है कि यह रेलवे लाइन राजेवाडी स्टेशन से बनाया जाएगा।

इस रूट में पुणे शहर के साथ-साथ जिलों की व्यापक विकास योजना को भी शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे में पिम्परी-चिंचवाड और पुणे मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण के इलाकों में लगभग 2,550 वर्ग किमी के क्षेत्र में परिवहन योजना को विकसित करने की योजना बनायी गयी है।

इस योजना में सिर्फ पुणे मेट्रो का विकास ही नहीं बल्कि पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ बस रैपिड ट्रांजिट (BRT) कॉरिडोर और कई रेलवे रूट के विकास की योजना भी बनायी गयी है। पुणे के जिन इलाकों में परिवहन योजनाओं को लागू करने का विचार है उनमें पुणे शहर, शिवाजीनगर, चिंचवाड और तलेगांव रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इंटिग्रेटेड ट्रांसपोर्ट योजना के अनुसार तलेगांव और दौंड रेलवे स्टेशन को एक आउटर रेलवे बाइपास के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसे दो चरणों में जोड़ा जाएगा, जिसके पहले चरण में तलेगांव से उरुली कंचन होकर शीकरपुर तक फीडर सर्विस बनाने की योजना है। वहीं दूसरे चरण में शीकरपुर से दौंड तक रेलवे लाइन बिछाने की योजना है।

वहीं सातारा रूट में दो रेलवे स्टेशन, जेजुरी और राजेवाडी, प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मौजूद हैं। इनमें से राजेवाडी प्रस्तावित एयरपोर्ट के ज्यादा पास मौजूद है। इसलिए एयरपोर्ट से जोड़ते हुए रेलवे लाइन बनाने के लिए इस स्टेशन को ही सबसे अच्छा माना जा रहा है। इस योजना में नए एयरपोर्ट से सड़क संपर्क को भी बेहतर बनाने के लिए कई रूट का प्रस्ताव दिया गया है, जो हैं -

  • हादपसर-सास्वाड होकर डाइव घाट
  • सास्वाड-बोपदेव रोड
  • उरुली कंचन-जेजुरी रोड
  • सास्वाड-कपूरहोल-भोर रोड
  • खेड-शिवपुर-सास्वड लिंक रोड

बता दें, पुणे के पुरन्दर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की योजना है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर 2025 तक DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होगा और संभावना जतायी जा रही है कि मार्च 2029 तक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को शुरू कर दिया जा सकता है।

More News

    Read more about: pune airport railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+