Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे रेल मेगा ब्लॉक: 42 ट्रेनें रद्द, 25 के रूट बदले; यात्रा से पहले चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

पुणे रेल मेगा ब्लॉक: 42 ट्रेनें रद्द, 25 के रूट बदले; यात्रा से पहले चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

मध्य रेलवे हडपसर-घोरपड़ी के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग तारीखों में 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 25 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इससे पुणे-मुंबई, पुणे-नागपुर और पुणे-सोलापुर रूट की रेल सेवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। अगर आप भी इन रूटों पर यात्रा करने वाले हैं, तो आज 8 सितंबर को ही अपना PNR स्टेटस चेक कर लें और तत्काल की मारामारी से बचने के लिए समय रहते री-बुकिंग करा लें।

यह ब्लॉक पुणे और हडपसर यार्ड में प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन के काम के सिलसिले में लिया जा रहा है। इस वजह से पुणे, दौंड, बारामती और लोनावाला के बीच चलने वाली कई लोकल और डेमू सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं लंबी दूरी की बात करें तो सिद्धेश्वर एक्सप्रेस, पुणे-नागपुर एक्सप्रेस और सीएसएमटी-पुणे रूट की कई प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। डायवर्ट की गई ट्रेनें लोनावाला-कर्जत-पनवेल-कल्याण या दौंड-मिरज-सोलापुर-मनमाड के रास्ते चलेंगी। असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तारीखें जरूर जांच लें।

Pune Rail Mega Block: 42 Trains Cancelled and 25 Diverted Between September 19 to October 4, 2026

पुणे रेल मेगा ब्लॉक: रद्द रहने वाली 42 ट्रेनों की लिस्ट

क्र. ट्रेन नंबर रूट/नाम तारीख
1 12116 सोलापुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर
2 12115 सीएसएमटी–सोलापुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
3 12114 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस 2 अक्टूबर
4 12113 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर
5 11041 दादर–साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर
6 11042 साईंनगर शिरडी–दादर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
7 12169 पुणे–सोलापुर एक्सप्रेस 19–23 सितंबर, 3–4 अक्टूबर
8 12170 सोलापुर–पुणे एक्सप्रेस 19–23 सितंबर, 3–4 अक्टूबर
9 12136 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस 3 अक्टूबर
10 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
11 22105 सीएसएमटी–पुणे एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
12 22106 पुणे–सीएसएमटी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
13 11007 सीएसएमटी–पुणे एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
14 11008 पुणे–सीएसएमटी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
15 11029 सीएसएमटी–कोल्हापुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
16 11030 कोल्हापुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
17 71407 पुणे–दौंड डेमू 19 सितंबर–4 अक्टूबर
18 71408 दौंड–पुणे डेमू 19 सितंबर–4 अक्टूबर
19 71411 पुणे–बारामती डेमू 19–23 सितंबर, 3–4 अक्टूबर
20 71412 बारामती–दौंड डेमू 19–23 सितंबर, 3–4 अक्टूबर
21 71404 दौंड–पुणे डेमू 3–4 अक्टूबर
22 71405 पुणे–दौंड डेमू 3–4 अक्टूबर
23 71401 पुणे–दौंड डेमू 4 अक्टूबर
24 71402 दौंड–पुणे डेमू 4 अक्टूबर
25 71413 पुणे–दौंड डेमू 4 अक्टूबर
26 71420 सातारा–पुणे डेमू 4 अक्टूबर
27 71419 पुणे–सातारा डेमू 4 अक्टूबर
28 71441 अहमदनगर–बीड डेमू 5 अक्टूबर
29 71442 बीड–अहमदनगर डेमू 5 अक्टूबर
30 99812 पुणे–लोनावाला लोकल 4 अक्टूबर
31 99818 पुणे–लोनावाला लोकल 4 अक्टूबर
32 99813 लोनावाला–पुणे लोकल 4 अक्टूबर
33 99820 पुणे–लोनावाला लोकल 4 अक्टूबर
34 99821 लोनावाला–पुणे लोकल 4 अक्टूबर
35 11026 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस 3 अक्टूबर
36 11025 पुणे–अमरावती एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
37 12158 सोलापुर–पुणे एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
38 12157 पुणे–सोलापुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
39 12127 सीएसएमटी–पुणे एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
40 12128 पुणे–सीएसएमटी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
41 11423 पुणे–साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर
42 11424 साईंनगर शिरडी–पुणे एक्सप्रेस 4 अक्टूबर

पुणे रेल मेगा ब्लॉक: बदले हुए रूट से चलने वाली 25 ट्रेनों की लिस्ट

क्र. ट्रेन नंबर रूट डायवर्टेड रूट तारीख
1 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस पुणे–लोनावाला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड 19 सितंबर, 3 अक्टूबर
2 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोनावाला–पुणे 3 अक्टूबर
3 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोनावाला–पुणे 21 सितंबर
4 11302 बेंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस सोलापुर–कुर्डुवाडी–मिरज–सातारा–पुणे 22 सितंबर
5 22159 सीएसएमटी–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस कल्याण–इगतपुरी–मनमाड–दौंड 19–23 सितंबर, 4 अक्टूबर
6 12780 हज़रत निज़ामुद्दीन–वास्को द गामा मनमाड–काष्टी–दौंड–कुर्डुवाडी–पंढरपुर–मिरज 22 सितंबर, 3 अक्टूबर
7 11077 पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेस पुणे–लोनावाला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड 20 सितंबर
8 11019 सीएसएमटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस पुणे–सातारा–मिरज–पंढरपुर–कुर्डुवाडी–सोलापुर 20 सितंबर
9 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस पुणे–लोनावाला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड 20 सितंबर
10 22131 पुणे–बनारस एक्सप्रेस पुणे–लोनावाला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड 21 सितंबर
11 16340 नागरकोइल–एलटीटी एक्सप्रेस सोलापुर–कुर्डुवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड–नासिक–कल्याण 22 सितंबर, 2 अक्टूबर
12 12164 चेन्नई सेंट्रल–एलटीटी एक्सप्रेस सोलापुर–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण 2–3 अक्टूबर
13 22171 पुणे–रानी कमलापति पुणे–लोनावाला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड 20 सितंबर
14 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर मनमाड–काष्टी–दौंड–कुर्डुवाडी–पंढरपुर–मिरज 3 अक्टूबर
15 22143 सीएसएमटी–बीदर एक्सप्रेस पुणे–सातारा–मिरज–पंढरपुर–कुर्डुवाडी–सोलापुर 3 अक्टूबर
16 22718 सिकंदराबाद–राजकोट सोलापुर–कुर्डुवाडी–मिरज–सातारा–पुणे 3 अक्टूबर
17 11013 एलटीटी–कोयंबटूर पुणे–सातारा–मिरज–पंढरपुर–कुर्डुवाडी–सोलापुर 3 अक्टूबर
18 11028 सातारा–दादर सातारा–जेजुरी–पुणे–लोनावाला 3 अक्टूबर
19 16332 तिरुवनंतपुरम–एलटीटी दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण 3 अक्टूबर
20 17222 एलटीटी–कोस्टल आंध्र पुणे–सातारा–मिरज–पंढरपुर–कुर्डुवाडी–सोलापुर 20 सितंबर
21 12147 कोल्हापुर–हज़रत निज़ामुद्दीन कोल्हापुर–मिरज–कुर्डुवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड 22 सितंबर
22 11014 कोयंबटूर–एलटीटी दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण 3 अक्टूबर
23 12781 मैसूर–हज़रत निज़ामुद्दीन कोल्हापुर–मिरज–कुर्डुवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड 18 सितंबर, 2 अक्टूबर
24 18519 विशाखापट्टनम–एलटीटी दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण 2 अक्टूबर
25 18520 एलटीटी–विशाखापट्टनम कल्याण–इगतपुरी–मनमाड–अहिल्यानगर–दौंड 4 अक्टूबर

रिफंड और TDR के नियम: जानें री-बुकिंग का तरीका

रद्द हुई ट्रेनों के ई-टिकट का रिफंड अपने आप उसी अकाउंट में आ जाएगा, जिससे टिकट का भुगतान किया गया था। वहीं काउंटर से लिए गए टिकटों का रिफंड पीआरएस (PRS) काउंटर से या तय समय सीमा के भीतर 139 के जरिए ही मिलेगा। अगर आपकी ट्रेन का रूट बदल दिया गया है और आप यात्रा नहीं कर रहे हैं, तो तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) जरूर फाइल करें। यात्रा बीच में ही खत्म होने (शॉर्ट-टर्मिनेशन) या बोर्डिंग स्टेशन छूटने के मामलों में भी टीडीआर और संबंधित प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा।

विकल्प और डायवर्जन रूट: दौंड, लोनावाला और मिरज के रास्ते विकल्प

अपनी यात्रा को सुचारू रखने के लिए आप इन्हीं डायवर्ट किए गए रूटों का सहारा लेकर दोबारा टिकट बुक कर सकते हैं। मुंबई जाने के लिए लोनावाला-कर्जत-पनवेल-कल्याण रूट के विकल्प देखें। विदर्भ और उत्तर भारत की तरफ जाने के लिए मनमाड होकर जाने वाले रूट बेहतर रहेंगे। सोलापुर, कोल्हापुर या कर्नाटक की तरफ जाने के लिए दौंड-पंढरपुर-मिरज-सातारा रूट के विकल्प चुने जा सकते हैं। कंफर्म सीट की संभावना बढ़ाने के लिए दौंड, लोनावाला, कल्याण, मिरज या सोलापुर को अपना बोर्डिंग स्टेशन चुनकर सर्च करें।

NTES या 139 पर ऐसे चेक करें लाइव स्टेटस, तत्काल टिकट के लिए टिप्स

ट्रेन के लाइव रनिंग स्टेटस और बदले हुए समय की जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें। आप 139 पर कॉल या एसएमएस भी कर सकते हैं; नेटवर्क न होने पर SPOT लिखकर ट्रेन नंबर दर्ज करके भेजें। एसी क्लास की तत्काल बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी क्लास की सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। तत्काल विंडो खुलने के शुरुआती 30 मिनट तक एजेंटों पर रोक रहती है और आधार वेरिफिकेशन लागू होता है। इसलिए समय से पहले ही अलर्ट सेट कर लें।

More News

    Read more about: indian railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+