Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे से 4 उत्तर भारतीय शहरों के लिए शुरू होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, कौन-कौन?

पुणे से 4 उत्तर भारतीय शहरों के लिए शुरू होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, कौन-कौन?

पिछले कुछ दिनों से पुणे से 4 नई रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की बात कही जा रही थी। हालांकि भारतीय रेलवे ने अभी ऐसा कोई भी फैसला लेने की बात से इनकार किया है। इन सबसे बीच मीडिया रिपोर्ट्स में अब पुणे से उत्तर भारत के 4 शहरों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने की खबरें सामने आ रही है।

दावा किया जा रहा है कि पुणे में वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता की वजह से अब उत्तर भारतीय शहरों को जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने का फैसला भारतीय रेलवे ने लिया है। कौन से रूट्स पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस? कौन-कौन से 4 उत्तर भारतीय शहरों को पुणे से जोड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस?

amrit bharat express

किया जा रहा है ट्रायल रन

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन 4 रूट्स पर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन करने के बारे में विचार किया गया है, उन रूट्स पर ट्रायल रन किया जा रहा है। बता दें, वर्तमान में पुणे से हुबली और कोल्हापुर, इन दो रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद जुलाई 2023 में अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच की गयी थी। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी दिखने और सभी सुविधाओं वाली अमृत भारत एक्सप्रेस नॉन एसी ट्रेन है, जिसका किराया वंदे भारत एक्सप्रेस से काफी कम होता है।

कौन-कौन से रूट्स पर अमृत भारत का प्रस्ताव?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे से जिन 4 उत्तर भारतीय शहरों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को चलाने का प्रस्ताव दिया गया है, वह हैं -

  • पुणे से दानापुर
  • पुणे से छपरा
  • हडप्सर (पुणे) से मुजफ्फरपुर
  • हडप्सर (पुणे) से पुरी

बता दें, अमृत भारत योजना के तहत वर्तमान में 20 स्टेशनों का पुनर्विकास और विस्तार का काम चल रहा है, जिनमें पुणे और हडप्सर स्टेशन भी शामिल हैं। इसके साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस के तर्ज पर नयी कोच बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। पिछले दिनों ही मीडिया से बात करते हुए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इनमें से अधिकांश काम ही अपने फाइनल स्टेज पर पहुंच चुका है।

हडप्सर रेलवे स्टेशन के विस्तार का काम भी अमृत भारत योजना के तहत शुरू हो चुका है। रेलवे प्रबंधन दानापुर और छपरा से पुणे के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट का निर्धारण करने की योजना चल रही है। वहीं हडप्सर से मुजफ्फरपुर और पुरी के लिए भी शुरू होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

क्या है अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेषताएं?

टिकट का सस्ता होना - अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं तो मिलेंगी लेकिन इसका टिकट किसी भी आम एक्सप्रेस ट्रेन जैसा ही सस्ता है।
अमृत भारत परियोजना के तहत बन रही नयी कोच पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक और सामान्य शयनयान श्रेणी की ट्रेनों के मुकाबले बेहतर होंगी। दावा किया जा रहा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस, समाज के उच्च तबके के लिए बनी वंदे भारत एक्सप्रेस और मध्यम या नीचले तबके के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों में बनी खाई को पाटने का काम करेगी।

पुणे से इन चारों उत्तर भारतीय शहरों के लिए ट्रेन सेवाओं के शुरू होने से न सिर्फ इन शहरों व पुणे की आर्थिक उन्नति होगी बल्कि सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ेगा जो पुणे व इन चारों उत्तर भारतीय शहरों के लिए अच्छा होगा। अमृत भारत एक्सप्रेस का इन शहरों के लिए शुरू होना, यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प भी मुहैया करवाएगी।

More News

Read more about: pune train indian railways
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+