Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में शिवाजी जयंती पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी : कौन से रास्ते बंद-वैकल्पिक रास्ता? कहां होगी पार्किंग?

पुणे में शिवाजी जयंती पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी : कौन से रास्ते बंद-वैकल्पिक रास्ता? कहां होगी पार्किंग?

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती मनायी जा रही है। इस दौरान ट्रैफिक का बहाव बना रहे और आम नागरिकों की न तो कोई असुविधा हो और न ही उनकी सुरक्षा में कोई कमी आए, इस बात को ध्यान में रखते हुए पुणे सिटी ट्रैफिक पुलिस ने कई व्यवस्थाएं की है। इसके तहत पुणे शहर के कई मुख्य रास्तों को बंद कर दिया गया है और इसके बदले में वैकल्पिक रास्तों के सुझाव भी पुणे सिटी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दी गयी है।

PMPML बसों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है साथ ही पार्किंग की व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लागू किये गये सभी ट्रैफिक एडवाइजरी आज (बुधवार) सुबह 6 बजे से लागू हो चुके हैं और जब तक शिवाजी महाराज की जयंती का समारोह चलेगा व इसमें शामिल लोगों की भीड़ रहेगी, यह एडवाइजरी तब तक लागू रहेगा।

pune shivaji jayanti traffic advisory

ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रास्ते

  • जीजामाता चौक से स्वरगेट की ओर शिवाजी रोड पर जाने वाली सभी गाड़ियों 'जय भारत, जय शिवाजी' पदयात्रा की वजह से एसजी बार्वे चौक, जंगली महाराज रोड, खंडोजी बाबा चौक और तिलक रोड से होकर जाना पड़ेगा।
  • गणेश रोड से फडके हौद और जीजामाता चौक की ओर जाने वाली गाड़ियों को दारुवाला ब्रिज की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
  • पदयात्रा के दौरान लक्ष्मी रोड पर गाड़ियों को संत कबीर चौक और समर्थ डिवीजन से होकर जाना पड़ेगा।
  • जो गाड़ियां पुरम चौक से बाजीराव रोड होकर शिवाजीनगर तक जाएंगी, उन्हें तिलक रोड, अलका टॉकिज चौक और फर्गसन कॉलेज रोड से होकर जाना पड़ेगा।
  • अप्पा बलवंत चौक से बुधवार चौक और बाजीराव रोड से फुटका बुरुज की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को केलकर रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

'जय भारत, जय शिवाजी' पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक पाबंदी

यह एक विशेष पदयात्रा है, जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर निकाला जाएगा। यह पदयात्रा सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक निकलेगी। पुणे में यह पदयात्रा सीओईपी मैदान, एसजी बार्वे चौक, एएमपीएमएस कॉलेज (शिवाजी मूर्ति) और अन्य कई जगहों से होकर गुजरेगी। Pune Mirror की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान एफसी रोड और जेएम रोड पर गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

शिवाजी जयंती को लेकर पार्किंग की विशेष व्यवस्था

अस्थायी पार्किंग ज़ोन -

  • पूर्वी तरफ से आने वाले लोगों को संगमवाडी में पार्किंग मिलेगी।
  • एफसी रोड होकर आने वाली गाड़ियों को एफसी मैदान पार्किंग मिलेगी।
  • शिवाजी नगर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को नदीपात्रा में पार्किंग मिलेगी।
  • जो गाड़ियां जेएम रोड से आ रही हैं, उन्हें एग्री कॉलेज मैदान में पार्किंग मिल जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आम नागरिकों को शिवाजी जयंती को लेकर लागू किये गये ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही हिदायत दी गयी है कि परिवहन के लिए निजी वाहनों के बजाए आज (19 फरवरी) सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें, ताकि न तो उन्हें और न ही शिवाजी जयंती समारोह के आयोजकों को कोई भी परेशानी हो।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+