Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के इन 30 जगहों पर पुलिस ने बैन किया भारी वाहनों का प्रवेश, कब तक? देखें पूरी लिस्ट

पुणे के इन 30 जगहों पर पुलिस ने बैन किया भारी वाहनों का प्रवेश, कब तक? देखें पूरी लिस्ट

पुणे की ट्रैफिक पुलिस ने 30 ऐसी जगहों को चिह्नित किया है, जहां भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है। इस बात की जानकारी पुणे ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर किये गये एक पोस्ट में दी गयी। बताया जाता है कि भारी वाहनों पर लगाया गया यह प्रतिबंध 12 अगस्त तक लागू रहेगा।

यह प्रतिबंध हर दिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। पर अचानक पुणे पुलिस को ऐसा प्रतिबंध लगाने की जरूरत क्या हो गयी?

pune heavy vehicle restrictions

जानकारी के अनुसार पुणे की ट्रैफिक पुलिस ने यह फैसला भारी वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्याओं को कम करने और सड़कों की स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से लिया है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश की वजह से सड़कें टूट रही हैं। इस वजह से सड़कों पर गड्डे बन रहे हैं जिनके कारण ट्रैफिक जाम की विकट स्थिति पैदा हो रही है।

भारी वाहन जैसे ट्रक, डम्पर , कंक्रीट मिक्सर आदि इस समस्या को और भी विकट बना देते हैं। इन वाहनों के आवाजाही करने के कारण सड़कें ज्यादा क्षतिग्रस्त भी होती हैं। इस वजह से पिक आवर के दौरान पुणे की ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

हालांकि इमरजेंसी सेवाएं इस बैन के अंतर्गत नहीं आती हैं। इमरजेंसी सेवाओं में लगे (भारी) वाहन किसी भी समय किसी भी रास्ते से होकर आवाजाही कर सकेंगे।

कौन से रास्तों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

  • संचेती चौक
  • पौड फाटा चौक
  • राजाराम ब्रिज
  • डांडेकर ब्रिज
  • नीलायम ब्रिज
  • सावरकर पुलता चौक
  • लक्ष्मी नारायण सिनेमा चौक
  • सेवन लव्स चौक
  • पंडोल अपार्टमेंट चौक
  • खाने मारुति चौक
  • पावर हाउस चौक
  • आरटीओ चौक
  • पाटिल एस्टेट चौक
  • ब्रेमेन चौक
  • शास्त्री नगर
  • अम्बेडकर चौक
  • चंद्रमा चौक
  • मुधवा चौक
  • नोबेल चौक
  • लुल्लानगर से भैगोबनला चौक
  • लुल्लानगर से गोलीबार मैदान
  • लुल्लानगर से गंगाधाम
  • पुष्पा मंगल चौक
  • राजस सोसायटी
  • पोल्ट्री चौक
  • उंद्री
  • पिसोली
  • हंदेवडी
  • अभिमनश्री चौक, बनेर रोड
  • अभिमनश्री चौक, पशन रोड
pune traffic

दावा किया जाता है कि यह बैन न सिर्फ ट्रैफिक की रफ्तार को इन जगहों पर बढ़ाने बल्कि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से भी लगाया गया है। इस पाबंदी की वजह से उम्मीद की जा रही है कि पहले से ही क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों पर कम से कम नुकसान होगा, जिससे ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी और पीक आवर के दौरान लगने वाले जाम की परेशानी से आम नागरिकों को राहत मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय निवासियों और इन इलाकों से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को पाबंदी के मद्देनजर अपनी यात्रा की योजनएं बनाने की सलाह दी गयी है।

More News

    Read more about: pune traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+