Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कहां होगी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी? तारीख से लेकर वेन्यू तक, जानें सब कुछ

कहां होगी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी? तारीख से लेकर वेन्यू तक, जानें सब कुछ

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस समय अपनी दूसरी ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पर यूरोप के खुबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए मेहमानों व परिवार के सदस्यों के साथ शानदार क्रुज पर हैं। यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों की दूसरी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का लग्जरी क्रुज दुनिया भर के कुछ ऐसे शानदार जगहों जैसे रोम, कांस और कई दूसरे यूरोपिय देशों से होकर गुजरने वाला है, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।

इसी क्रुज पर मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की बेटी वेदा का पहला जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस जन्मदिन के लिए खास तौर पर एक इवेंट 'V Turns One Under The Sun' का आयोजन 31 मई को गया है। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल कार्ड के मुताबिक अगले 1.5 महीने से भी कम समय में दोनों की शादी होने वाली है। पर कहां?

anant ambani and radhika merchants wedding venue

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट किसी विदेशी लोकेशन पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। उससे पहले आपको बता दें कि दोनों की शादी की तारीख क्या है! रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उद्योगपति मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे और एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन व शैला मर्चेंट की छोटी बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वायरल कार्ड भी यहीं कहता है।

इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में इसी साल मार्च में आयोजित हुआ था। साल 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में राधिका और अनंत अंबानी का रोका हुआ था।

इसी साल यानी 2022 में मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था, क्योंकि राधिका मर्चेंट ने 8 साल भरतनाट्यम नृत्य सीखा था। साल 2023 में अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट के चुनरी की रस्म और अनंत-राधिका की सगाई आयोजित की। दोनों की सगाई भी मुंबई में ही हुई थी। अब दोनों की शादी भी मुंबई में ही होने वाली है।

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट किसी विदेशी लोकेशन पर नहीं बल्कि अपने शहर में यानी मुंबई में रिलायंस जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में ही सात फेरे लेने वाले हैं।

radhika merchant anant ambani wedding date and venue

3 दिन होगी शादी की रस्में

मिली जानकारी के अनुसार राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की रस्में 3 दिनों तक निभायी जाएगी। पहला दिन शुभ विवाह का होगा जो 12 जुलाई को है। दूसरा दिन शुभ आर्शिवाद का होगा जो 13 जुलाई को होने वाला है। तीसरा और आखिरी दिन मंगल उत्सव है, जिस दिन रिसेप्शन रखा गया है। बताया जाता है कि शादी और उससे जुड़ी सभी रस्में जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगी।

More News

    Read more about: mumbai wedding india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+