Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मी में बढ़ रही है यात्रियों की भीड़! गोरखपुर-मुंबई और हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी में बढ़ रही है यात्रियों की भीड़! गोरखपुर-मुंबई और हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कई फैसले लेती रहती है। छुट्टियों या त्योहारों के समय घर वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज होती है। गर्मी की छुट्टियों में भी घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी उछाल आया हुआ है। इस बात के मद्देनजर भारतीय रेलवे पिछले कुछ समय से कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है।

इसी क्रम में सेंट्रल रेलवे ने गोरखपुर से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच और पूर्व रेलवे ने हावड़ा से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

summer special train howrah gorakhpur

हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन

रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल (ट्रेन नंबर 05560) 27 अप्रैल को रक्सौल से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 4.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं वापसी में हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल (ट्रेन नंबर 05559) 28 अप्रैल हावड़ा से रात 11.30 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर 3 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 3000 बर्थ उपलब्ध है। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव पूरे के अधिकारक्षेत्र में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडिह स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में शयनयान और एसी दोनों तरह के कोच उपलब्ध हैं।

इसके अलावा पूर्व रेलवे भागलपुर से रतलाम, आसनसोल से वलसाड और भागलपुर से पलधी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इन तीनों समर स्पेशल ट्रेनों की वजह से 2000 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगे जो यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होंगे।

गोरखपुर-मुंबई समर स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) समर स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 12 मई 2024 तक चलेगी। ट्रेन नंबर 05326 सुबह 10.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलेगी जो अगले दिन शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 10 मई 2024 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05325 गोरखपुर से रात को 9.15 बजे खुलेगी जो तीसरे दिन सुबह 7.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, मनकापुर, खलीलाबाद, गोंडा और बस्ती में होगा। इस ट्रेन में 2 एसी थ्री टियर, 12 शयनयान श्रेणी और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+