Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तमिलनाडु में बोली लगाकर 2.3 लाख रुपए में बिके 9 नींबू, ऐसा क्या था इन नींबूओं में खास

तमिलनाडु में बोली लगाकर 2.3 लाख रुपए में बिके 9 नींबू, ऐसा क्या था इन नींबूओं में खास

तमिलनाडु अपनी भव्यता, सुन्दरता और संपन्नता के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। तमिलनाडु अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ यहां के मंदिरों के लिए भी काफी फेमस है। यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर साल देश के विभिन्न क्षेत्रों से यहां आते हैं।

ऐसा ही तमिलनाडु के विल्लुपुरम में मौजूद मुरुगन मंदिर है, जो इन दिनों बड़े अनोखी वजह से सूर्खियों में छाया हुआ है। इस मंदिर में 9 नींबूओं की बोली लगायी गयी जो 2 लाख रुपए से अधिक की कीमत पर बिके हैं। जी हां, 9 नींबूओं की कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा है।

lemons

हाल ही में इस मंदिर में तमिल कैलेंडर के आधार पर पंगुनी महीने की पूर्णिमा तिथि को पंगुनी उथिरम उत्सव मनाया गया। कई दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर दिन एक नींबू के देवता के पवित्र भाले पर लगा दिया जाता है। मंदिर प्रबंधन ने इन्हीं 9 नींबूओं को बोली लगाकर बेचा जिसके लिए उन्हें 2.3 लाख रुपए की रकम अदा की गयी।

पर इन नींबूओं में ऐसा क्या खास है? दरअसल, स्थानीय मान्यताओं के अनुसार भगवान मुरुगन के भाले पर लगे इन नींबूओं के पानी का सेवन करने से बांझपन की समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही परिवार में समृद्धि भी आती है। माना जाता है कि ये नींबू चमत्कारी शक्तियों से भरे होते हैं।

पंगुनी उथिरम उत्सव के बाद विल्लुपुरम के तिरुवनैनल्लूर गांव में मौजूद एक छोटे से मंदिर में सैंकड़ों निःसंतान दंपति भगवान मुरुगन के दर्शन करने और बोली लगने वाली नींबूओं को खरीदने आते हैं। इसके साथ ही व्यापारी अपने व्यवसाय में समृद्धि और बरकत के लिए भी इन नींबूओं को खरीदते हैं।

tamilnadu lemon

मान्यता है कि उत्सव के सबसे पहले दिन भाले पर जिस नींबू को लगाया जाता है, वह सबसे अधिक शक्तिशाली होता है। उत्सव के आखिरी दिन 9 नींबूओं को नीलाम किया जाता है। यह नीलामी भी बड़ी खास होती है। मंदिर के पुजारी कील-जड़ित मंच पर खड़े होकर इन नींबूओं की बोली लगाते हैं। लोग इन नींबूओं को पाने के लिए ऊंची से ऊंची बोली लगाते हैं। जो व्यक्ति या जोड़ा इन नींबूओं की सबसे अधिक बोली लगा देता है, उन्हें ये नींबू मिल जाते हैं। इस साल भी 9 नींबूओं की बोली लगायी गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुलथुर गांव के जोड़े ने एक नींबू को 50,500 रुपए में खरीदा है। सभी 9 नींबू 2 लाख 36 हजार 100 रुपए में नीलाम हुए हैं। बाजारों में 10-15 रुपए में मिलने वाले नींबूओं इस तरह बेशकीमती बन जाने की वजह से ही ये खबरों में छाये हुए हैं।

More News

    Read more about: tamilnadu temple chennai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+